user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 Vs महिंद्रा फुरियो 17 : जाने कौनसा है दमदार ट्रक

Posted On : 02 July, 2023

महिंद्रा फुरियो 17 और अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक का फुल कंपेरिजन कंपेयरिजन

अगर, आप ट्रक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं, तो इस बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट कमाना आपका मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। निश्चित रूप से आपको ऐसे ट्रक की तलाश होगी जो कम मेंटीनेंस के साथ ईंधन की बचत करने वाला और बिजनेस में अधिक मुनाफा प्रदान करने वाला हो। भारत में अलग-अलग सेगमेंट में ट्रकों की विभिन्न कैटेगरी आती हैं, इनमें से किसी एक ट्रक का चयन करना तब तक कठिन रहता है जब तक हम अलग-अलग नामी कंपनियों के दो ट्रकों की तुलना नहीं करते। यहां भारत की प्रसिद्ध सीवी निर्माता ब्रांड्स  महिंद्रा एंड महिंद्रा और अशोक लेलैंड की बात करें, तो इनके ट्रक सभी मापदंडों पर पूरी तरह से खरे उतरते हैं।  महिंद्रा हाउस से आने वाला लेटेस्ट ट्रक मॉडल महिंद्रा फुरियो 17 और अशोक लेलैंड कंपनी का अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक 6 चक्के में सबसे बेस्ट ट्रकों में शामिल हैं। इनके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में कुछ समानताएं देखने को मिलती है, वहीं दोनों के बीच खासा अंतर भी है। दोनों ट्रकों के इंजन में 4 सिलेंडर प्रयुक्त होते हैं और दोनों में बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के विकल्प है। इसके अलावा इन दोनों ट्रक्स में आपको 80 kmph की अधिकतम स्पीड भी देखने को मिल जाती है। इसके अलावा इनकी जीवीडब्ल्यू, पेलोड कैपेसिटी, इंजन परफॉर्मेंस और व्हीलबेस आदि में भी अंतर है। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको महिंद्रा फुरियो 17 और अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक की पूरी तुलना पेश की जा रही है। इससे आप अपना पसंदीदा ट्रक चयन कर सकते हैं।

इंजन और अन्य स्पेसिफिकेशन्स की तुलना

महिंद्रा फुरियो 17 और अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक के इंजन की तुलना की जाए तो दोनों ट्रक मॉडर्न टेक्नोलॉजी के शक्तिशाली इंजन से लैस है। महिंद्रा की फुरियो सीरीज वाले इस ट्रक में  mDi Tech,with ECR+SCR Technology वाला इंजन आता है, जो 138 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 525 NM है। यह फ्यूल स्मार्ट इंजन है जो ईंधन की ज्यादा बचत प्रदान करने वाला है। महिंद्रा फुरियो 17 में 190 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी आती है। दूसरी तरफ अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक का इंजन A series CRS with iGen6 Technology से निर्मित किया गया है। इसमें 150 hp पावर मिल जाती है और यह 450 nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन भी ईंधन की बचत करता है। इसके अलावा महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक की जीवीडब्ल्यू 17,000 किलोग्राम और पेलोड कैपेसिटी 10341 किलोग्राम यानि 11.4 टन आती है। कंपनी का यह ट्रक 5450 MM व्हीलबेस में आता है। इसके अलावा यह ट्रक 6 kmpl का माइलेज प्रदान करता है। अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक 17,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू और 11740 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। यह ट्रक 5 से 6 kmpl की माइलेज प्रदान करता है। इसमें 4200 MM का व्हीलबेस दिया गया है। 

केबिन एवं अन्य फीचर्स की तुलना

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक का केबिन डे एंड स्लीपर टाइप केबिन है। इसमें ड्राइवर के अलावा 2 अन्य यात्रियों की कंफर्टेबल सीटें मिलती हैं। यह एक स्पेसियस वाक थ्रू केबिन है। इसमें एंटी रोल बार, स्लीपिंग प्रोविजन आदि कई फीचर्स मिल जाते हैं। इसका गियरबॉक्स 6 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर के साथ आता है। इसमें पावर स्टीयरिंग है। इसके टायर ट्यूबलैस आते हैं, इसका फ्रंट और रियर टायर 275/80 R 22.5 साइज में आते हैं।
अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक का केबिन स्लीपर टाइप केबिन है। यह केबिन ड्राइवर को कंफर्ट प्रदान करने वाला है। इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स आते हैं। इस ट्रक में Single plate dry friction type - 330 mm dia क्लच आता है। इसके फ्रंट टायर 295/ 90 R 20 और रियर टायर भी इसी साइज में आते हैं।

कीमत 

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 27.49 लाख से 28.65 लाख रुपये है। वहीं अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक की कीमत  28.12 लाख रुपये से 29.74 लाख रुपये है। आप यदि इन दोनों ट्रकों में से कोई एक ट्रक ऑन रोड कीमत पर खरीदना चाहते हैं, तो यह भारत के हर शहर में वहां के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के स्थानीय रजिस्ट्रेशन शुल्क, रोड टैक्स आदि करों के कारण बदल जाती है। इसके लिए आप हमारे ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं जहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी।

महिंद्रा फुरियो 17 Vs अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

Q.1 महिंद्रा फुरियो 17 और अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला ट्रक कौनसा है?

Ans- इनमें अधिक जीवीडब्ल्यू वाला अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक है, इसका जीवीडब्ल्यू 17,500 किलोग्राम है।

Q.2 महिंद्रा फुरियो 17 और अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक में किसका माइलेज ज्यादा है?

Ans- इन दोनों ट्रकों में महिंद्रा फुरियो का माइलेज ज्यादा है, जो कि 6 kmpl है।

Q.3 महिंद्रा फुरियो 17 और अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक में ज्यादा पेलोड कैपेसिटी किसकी है?

Ans- अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक की पेलोड कैपेसिटी ज्यादा है, जो 11,740 kg है।

Q.4  महिंद्रा फुरियो 17 और  अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक में कौनसा ट्रक सस्ता है?

Ans- इनमें महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक सस्ता है, इसकी कीमत 27.49 लाख से 28.65 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Q.5  महिंद्रा फुरियो 17 और अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1815 ट्रक में किसका इंजन ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है?

Ans- महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक का इंजन 525 nm टार्क जनरेट करता है जो ज्यादा है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us