जानें महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक की खासियत, फीचर्स, विशेषता, कीमत और सबकुछ
दूध, अनाज एवं अन्य छोटी दूरी के जरूरी परिवहन के लिए लोग अक्सर मिनी ट्रक या छोटे कार्गो वाहन को प्राथमिकता देते हैं। इन वाहनों का माइलेज बहुत अच्छा होता है, जिससे यह बहुत ज्यादा किफायती हो जाता है। महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक भी ऐसे ही मिनी ट्रक में से एक है, जो अपने बेहतरीन माइलेज और कार्य प्रदर्शन की वजह से बहुत प्रसिद्ध हुआ है। यह वाहन छोटे व्यापारियों एवं छोटे ट्रांसपोर्ट बिजनेस के लिए बहुत अच्छा है। यह मिनी ट्रक अपने नवीनतम फीचर्स और बेहतरीन माइलेज क्षमता से वाहन मालिकों को ना सिर्फ किफायती परिवहन प्रदान करता है, बल्कि कम रखरखाव जरूरतों की वजह से यह अधिक लागत प्रभावी भी है। इस व्हीकल की खासियत है कि यह मात्र एक लीटर डीजल से 29.1 किलोमीटर तक का सफर कर सकता है, और व्यापार में होने वाले ट्रांसपोर्टेशन की लागत भी बहुत कम हो जाती है जिससे व्यापारियों की अच्छी बचत हो पाती है।
नॉर्थ एवं साउथ इंडिया में मुख्य तौर पर इस व्हीकल का इस्तेमाल नारियल आदि की ढुलाई, दूध का परिवहन एवं अन्य जरूरी उत्पादों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जाता है, चूंकि यह मिनी ट्रक बहुत पावरफुल है इसलिए यह 600 किलोग्राम तक का पेलोड एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा सकता है। महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक और भी कई वजहों से बेहद खास है। छोटे व्यापारी अपने व्यापारिक कार्यों को पूरा करने के लिए इस कमर्शियल व्हीकल का यूज सबसे ज्यादा करते हैं।
ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक की खासियत, इसकी विशेषता एवं फीचर्स के साथ इसकी कीमत और उपयोग की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक की खासियत?
महिंद्रा जीतो का यह मॉडल 670 सीसी के पावरफुल इंजन के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह डीजल वाहन है, जिसकी कीमत 4.29 लाख रुपए से शुरू होती है। इस वाहन की अधिकतम कीमत 4.99 लाख रुपए है। इस व्हीकल में 16 एचपी पावर मौजूद है, जो इसे पूरी पेलोड क्षमता के साथ भारत के मुश्किल ट्रैक पर चलने में सक्षम बनाती है। इस मिनी ट्रक का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 1345 किलोग्राम है। इस व्हीकल का व्हीलबेस 2250 mm है। वहीं इसमें सिंगल सिलेंडर डीआई वाटर कूल्ड इंजन लगा हुआ है, जो इसे एक बार में ज्यादा से ज्यादा दूरी का सफर तय करने में सक्षम बनाता है। यह इंजन वाटर कूल तकनीक से लैस है जो इसके इंजन को सफर के समय ठंडा बनाए रखता है। व्हीकल की ईंधन टैंक कैपेसिटी 10.5 लीटर है। प्रति लीटर यह व्हीकल 29.1 किलोमीटर का माइलेज प्रदान करता है। यह वाहन एक बार की फ्यूलिंग में लगभग 290 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। इस मिनी ट्रक की कुछ अन्य खासियत इस प्रकार है :
-
महिंद्रा जीतो का कर्ब वेट 688 किलोग्राम है
-
यह वाहन अधिकतम 38 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है
-
इस व्हीकल की अधिकतम चाल 80 किलोमीटर प्रति घंटा है
-
इस व्हीकल की लंबाई 3281 mm, चौड़ाई 1498 mm और इसकी ऊंचाई 1750 mm है
-
यह 4 व्हीलर वाहन है
महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक वेरिएंट
महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं :
वेरिएंट का नाम | कीमत |
महिंद्रा जीतो एस6 16 बीएस-VI | ₹4.29 से ₹4.99 लाख रुपए |
कैसे उठाएं लाभ
यदि आप इस वाहन को खरीदना चाहते हैं या इसके वेरिएंट अथवा इससे अन्य जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक के पेज पर आप अपनी रिक्वायरमेंट दर्ज कर सकते हैं। ऑफर प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही पेज पर ही इस व्हीकल को खरीदने के लिए लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT