user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार

महिंद्रा जोर ग्रेंड ई-कार्गो ज्यादा कमाई, अधिक लोडिंग क्षमता

Posted On : 24 September, 2022

जानें, महिंद्रा जोर ग्रेंड ई-कार्गो ऑटो रिक्शा की पूरी जानकारी  

भारत में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और इन वाहनों में रखरखाव की अधिक लागत के चलते लोग अब अंतिम मील के किफायती इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। पिछले कई वर्षों से इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और इनकी गतिशीलता लगातार बढ़ रही है। इनमें इलेक्ट्रिक ऑटो की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। ये वाहन कमाई में बरकत करते हैं और विकसित बैटरियों से संचालित होने के कारण इनमें लागत बहुत कम आती है। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियां कार्गो ऑटो के उत्पादन में गहरी रुचि ले रही हैं। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक कार्गो ऑटो के स्पेशिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत आदि के बारे में आपको फुल जानकारी  दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़े और अधिक से अधिक शेयर करें।

जानें, महिंद्रा का जोर ग्रेंड ऑटो कैसे है अधिक लाभदायक ?

आपको बता दें कि कंपनी के अनुसार यह वाहन 5 वर्षों में संभावित रूप से 6 लाख रुपये बचा सकता है। महिंद्रा जोर ग्रैंड कार्गो इलेक्ट्रिक ऑटो एक बार बैटरी चार्ज होने पर 100 केएम तक चल सकता है। इसकी लागत महज 25 पैसे प्रति केएम आती है। इस तरह प्रति माह यह वाहन 10,000 रुपये तक बचाता है। इसमें रखरखाव लागत कम होने से बचत मिलती है। 

ये भी  हैं महिंद्रा के लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार्गो  

भारत के प्रमुख सीवी निर्माता महिंद्रा ने ग्राहकों की विभिन्न व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रेओ, ट्रेओ जोर, ट्रेओ यारी, ई-अल्फा मिनी, ई-अल्फा कार्गो सहित कई लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रृंखला पहले से ही पेश कर रखी है। इसी श्रृंखला में इजाफा करते हुए अंतिम मील डिलीवरी के लिए अब महिंद्रा ने नया कार्गो इलेक्ट्रिक ऑटो जोर ग्रैंड  पेश किया है। 

जानें, महिंद्रा जोर ग्रैंड कार्गो ऑटो की स्पेसिफिकेशंस 

यहां महिंद्रा जोर ग्रैंड ई- कार्गो ऑटो की मुख्य स्पेसिफिकेशंस बताई जा रही हैं जो कंपनी के अनुसार इस प्रकार हैं-: 

  • महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक कार्गो ऑटो 6 फीट लोड बॉडी साइज में आता है। 
  • इसकी बैटरी आधुनिक लिथियम ऑयन से निर्मित और 48 वॉल्ट के साथ 10.24 केडब्ल्यूएच क्षमता सहित है। 
  • इसे चार्ज करने में मात्र 4 घंटे का समय लगता है। 
  • इसकी ड्राइविंग रेंज 100 केएम तक है। 
  • महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक कार्गो ऑटो की जीवीडब्ल्यू 998 केजी है। 
  • यह 50 केएम प्रति घंटे के हिसाब से अधिकतम गति प्रदान करता है। 
  • इसका व्हीलबेस 2200 एमएम का है। 
  • इसमें ट्रिप टर्न अराउंड समय ज्यादा है।
  • इसकी बैटरी की लाइफ 5 साल से भी अधिक है। यह वाटरप्रूफ है। 
  • इसकी बैटरी मोबाइल जैसी साधारण चार्जिंग के साथ शून्य रखरखाव वाली है। 
  • इस मॉडल पर 3 साल अथवा 80,000 केएम तक की वारंटी आती है। 

महिंद्रा जोर ग्रैंड के खास फीचर्स 

बता दें कि महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक कार्गो ऑटो के खास फीचर्स में इसके बेस्ट हेलिकल स्प्रिंग और हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर फ्रंट सस्पेंशन है। इसका रियर सस्पेंशन सिंगल रबर स्प्रिंग हाइड्रोलिक डैंपर  के साथ है। इसमें शानदार हाइड्रोलिक ड्रम ब्रेक्स हैं जो ड्राइवर को फिसलन एवं दुर्घटनाओं से बचाते हैं।  इस थ्री व्हीलर मॉडल में कंफर्टेबल केबिन है। 

वेरिएंट्स 

महिंद्रा का जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक कार्गो ऑटो को कंपनी ने चार  वेरिएंट में पेश किया है। ये वेरिएंट इस प्रकार हैं-: 
1. महिंद्रा जोर ग्रैंड डिलीवरी वैन/ 140 क्यूबिक फीट, कीमत: 3.60 लाख रुपये  से 3.70 लाख रुपये तक। 
2. महिंद्रा जोर ग्रैंड डिलीवरी वैन/ 170 क्यूबिक फीट, कीमत- 3.60 लाख रुपये से 3.80 लाख रुपये तक।  
3. महिंद्रा जोर पिकअप, कीमत: 3.60 लाख रुपये  से 3.90 लाख रुपये तक। 
4. महिंद्रा जोर ग्रैंड फ्लैटबेड/ 170 क्यूबिक फीट, कीमत: 3.60 लाख रुपये से 4.00 लाख रुपये तक। 

परफोर्मेंस 

बता दें कि महिंद्रा का जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक कार्गो एक शक्तिशाली ऑटो है। इसमें 11.4 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी के साथ 50 एनएम का टार्क उत्पन्न होता है। इसमें पिकअप जैसी परफोर्मेंस मिलती है। इससे जोर ग्रैंड कठिन और फ्लाईओवर अथवा ऊंचाई वाले रास्तों पर भी लोडिंग में पीछे नहीं हटता। 

आसान और कंफर्टेबल ड्राइविंग

महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक कार्गो ऑटो रिक्शा अन्य ऑटो की तुलना में चलाने में बेहद आसान है। यह शोर एवं कंपन किए बिना चलता है। यह क्लच और गियरलैस है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। इसमें ड्राइवर सीट कंफर्टेबल होने के कारण थकान महसूस नहीं होती। 

 एनईएमओ ऐप 

बता दें कि महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक ऑटो में आपको NEMO ऐप मिलता है। यह संपर्ण वाहन एवं इसकी ड्राइविंग को बेहतरी प्रदान करने के साथ एंड टू एंड फीट मैनेजमेंट, जियोलोकेशन और जियोफेंसिंग देता है। 

अन्य  फीचर्स

महिंद्रा जोर ग्रैंड ई- कार्गो ऑटो में एडवांस्ड टेक्नॉलॉजी के तहत 5 साल से अधिक चलने वाली लिथियम बैटरी आती है। इसकी बैटरी मोबाइल की तरह आसान चार्जिंग वाली है। इसमें आईपी 67 रेटेड मोटर है जो एंटी डस्ट और वाटरप्रूफ है। 

अधिक लोडिंग क्षमता से होती है ज्यादा कमाई 

महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक कार्गो ऑटो रिक्शा आपकी व्यावसायिक सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ कमर्शियल व्हीकल है। इसकी पेलोड क्षमता 400 से 500 केजी तक है। इसकी हर ट्रिप में अधिक पेलोड ले जाने की क्षमता के कारण यह मालिक को प्रतिदिन के हिसाब से ज्यादा कमाई करा सकता है। 

महिंद्रा की जोर श्रृंखला में जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक कार्गो ऑटो रिक्शा की एंट्री निश्चित रूप से कंपनी के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वहीं अंतिम मील डिलीवरी में बेहतर प्रदर्शन,एक बार बैटरी चार्ज से 100 केएम की माइलेज, शून्य रखरखाव लागत और ज्यादा लोडिंग क्षमता के कारण इसकी खुदरा बिक्री तेजी से बढ़ रही है।
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us