नया उपयोगकर्ता

सौरजेश कुमार
24 जुलाई 2024

महिंद्रा सुप्रो : शानदार माइलेज और सुपर लुक के साथ आने वाला वैन

जानें महिंद्रा सुप्रो वैन की खासियत, फीचर्स और कीमत

महिंद्रा भारत की बेहद लोकप्रिय ऑटो मोबाइल निर्माता कंपनी है। वहीं, महिंद्रा सुप्रो वैन भारत में बेहद लोकप्रिय टेंपो ट्रैवलर साबित हुआ है। जिसका बड़ा कारण इसकी अच्छी सीटिंग कैपेसिटी, लग्जरी लुक और इसका किफायती माइलेज है। इसका उपयोग अक्सर स्कूल वैन के तौर पर देखने को मिलता है। हालांकि अगर इसे पर्सनल यूज के लिए भी लाया जा सकता है। जब भी कभी ज्वाइंट फैमिली में एक साथ बाहर घूमने जाने की प्लानिंग होती है और बड़ी सीटिंग कैपेसिटी वाली गाड़ी की जरूरत पड़ती ही है। बिना इसके अक्सर घूमने की मजेदार प्लानिंग नहीं हो पाती। यह वाहन आपको परिवार के सभी सदस्यों के लिए कंफर्टेबल सीटिंग और यात्रा का आनंद प्रदान कर सकता है। 

ना सिर्फ फैमिली ट्रैवल बल्कि अगर आप इस वाहन से ऑफिस कर्मचारियों को पिकअप और ड्रॉप की सुविधा प्रदान करना चाहते हैं तो भी यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। अक्सर आईटी कंपनियां महिंद्रा के इस वाहन का इस्तेमाल अपने कर्मचारियों को सर्विस देने के लिए उपयोग करती हुई नजर आती है। तो चलिए इस वाहन की खासियत पर एक नजर डाल लेते हैं।

महिंद्रा सुप्रो वैन की खासियत

महिंद्रा की यह गाड़ी बेहद सस्ती, बड़ी और बेहतरीन है जो फैमिली ट्रैवल के लिए बेहद उपयोगी है। महिंद्रा की यह गाड़ी भारत में सबसे लोकप्रिय टेंपो ट्रैवलर में से एक है, जिसका उपयोग पारिवारिक यात्रा के साथ साथ व्यवसायों आदि के लिए भी बड़े स्तर पर किया जाता है। डीजल से चलने वाला यह वाहन बेहद मजबूत है और अच्छा टॉर्क देता है। इस वैन की खासियत यह है कि यह मजबूत बॉडी के साथ आता है और इस टेंपो ट्रैवलर में एक आरामदायक केबिन प्रदान किया गया है। हाई बैलेंस ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के साथ इस वैन की टायर की पकड़ भी काफी अच्छी है। 

पावर कैपेसिटी, GVW और व्हीलबेस 

महिंद्रा सुप्रो वैन की पावर क्षमता 47 एचपी है और इसकी GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 2020 किलोग्राम है। इसके अलावा व्हीलबेस की बात करें तो इस वाहन का व्हीलबेस 1950 mm है। इस वैन की इंजन तकनीक की बात करें तो इसमें डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन प्रदान किया गया है। 

ईंधन टैंक, माइलेज और इंजन क्षमता

महिंद्रा सुप्रो वैन की ईंधन टैंक क्षमता 30 लीटर है जिससे इस वाहन को लगभग 580 से 600 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। वहीं इसके माइलेज की बात करें तो महिंद्रा सुप्रो वैन की माइलेज 19.59 किलोमीटर प्रति लीटर है। इंजन क्षमता की बात करें तो इसमें 909 सीसी का अत्याधुनिक इंजन प्रदान किया गया है। 

टॉर्क क्षमता और अन्य फीचर्स

महिंद्रा सुप्रो वैन के टॉर्क क्षमता की बात करें इसमें अधिकतम 100 न्यूटन मीटर का टॉर्क देखने को मिल जाता है। वहीं ऑप्शनल एयर कंडीशन का विकल्प मिल जाता है। 

₹10,315 रुपए की मासिक ईएमआई पर घर ले जाएं

अगर आप महिंद्रा का सुप्रो वैन लेना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर इंक्वायरी दर्ज करते हुए और नजदीकी डीलर की जानकारी प्राप्त करके ले सकते हैं। महिंद्रा का यह वाहन आप फाइनेंस भी करवा सकते हैं। 20% का डाउन पेमेंट यानी लगभग 1.08 लाख रुपए का भुगतान करते हुए ₹10,315 रुपए की आसान मासिक किश्तों में आप इसे घर ले जा सकते हैं।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now