Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
4 जनवरी 2024

महिंद्रा ट्रेओ जोर : छोटे सामान की डिलीवरी के लिए सबसे सस्ता 3 व्हीलर

By News Date 04 Jan 2024

महिंद्रा ट्रेओ जोर : छोटे सामान की डिलीवरी के लिए सबसे सस्ता 3 व्हीलर

जानें, महिंद्रा ट्रेओ जोर की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता

भारत में इलेक्ट्रिक कार्गो की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसका बड़ा कारण है “किफायती परिवहन की बढ़ती मांग”। अब लोग कम से कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादों की डिलीवरी या परिवहन चाहते हैं। छोटी दूरी के परिवहन की लागत कम करने के लिए इलेक्ट्रिक कार्गो वाहनों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। गौरतलब है कि समय के साथ परिवहन की लागत भी लगातार कम हो रही है। वर्तमान में औद्योगिक जरूरत भी यही है कि कम से कम खर्च में लोगों तक ज्यादा सेवाओं की पहुंच विकसित हो सके। यही कारण है कि आज के दौर में छोटे एवं मध्यम व्यापारी इलेक्ट्रिक कार्गो की मदद से अपने सामानों का परिवहन कम लागत में कर पा रहे हैं और इससे उनका अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। भारत में महिंद्रा का एक ऐसा ही कार्गो वाहन है, जिससे छोटी दूरी में आसानी से उत्पादों का परिवहन किया जा सकता है। यह वाहन एक साथ कई जरूरी उत्पादों का परिवहन कर सकता है। इस वाहन का नाम महिंद्रा ट्रेओ जोर 3 व्हीलर है। यह वाहन भारत का सबसे लोकप्रिय कार्गो 3 व्हीलर है। यह कम कीमत, जबरदस्त क्वालिटी वाले पार्ट्स एवं वाहन की मजबूती की वजह से 3 व्हीलर कार्गो सेगमेंट बहुत प्रसिद्ध हुआ है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में महिंद्रा ट्रेओ जोर 3 व्हीलर  के बारे में, वाहन की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

क्या है महिंद्रा ट्रेओ जोर 3 व्हीलर की खासियत?

महिंद्रा ट्रेओ जोर सीरीज का यह 3 व्हीलर सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक वाहन है। इस वाहन में अत्याधुनिक तकनीक, फीचर्स और ड्राइवर सेफ्टी मौजूद है। अन्य लोकल 3 व्हीलर के मुकाबले यह वाहन ज्यादा जल्दी गंतव्य स्थान तक पहुंचता है और जरुरी सामानों का परिवहन कर पाता है। गौरतलब है कि महिंद्रा, भारत की बेहतरीन वाहन निर्माता कंपनी है। यह कंपनी क्वालिटी प्रॉडक्ट के निर्माण की वजह से भारत में काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी है। महिंद्रा जोर का यह कार्गो 3 व्हीलर नवीनतम फीचर्स से लैस 3 व्हीलर कार्गो वाहन है। महिंद्रा द्वारा निर्मित यह वाहन भारत का बेहतरीन 3 व्हीलर में से एक माना जाता है। 

यह व्हीकल बहुत मजबूत, वजनदार है, जिससे इसकी ड्राइविंग भी बेहद आरामदायक है और मजबूत होने की वजह से यह आरामदायक सफर के साथ यह वाहन भारत के मुश्किल रोड पर भी आसानी से सफर कर पाता है। इस वाहन की बैटरी क्षमता 7.37 kwh है। इसवाहन की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 995 किलोग्राम है। इस वाहन का व्हीलबेस 2216 mm है। वहीं इस वाहन की पेलोड क्षमता भी काफी अच्छी है। यह वाहन 550 किलोग्राम तक वजन को आसान से कैरी कर सकता है। यह वाहन प्रति चार्ज 80 किलोमीटर का माइलेज देता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी मौजूद है। यह वाहन अधिकतम 42 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस वाहन की अधिकतम चाल 50 किलोमीटर प्रति घंटा है जो अन्य लोकल इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कार्गो की अपेक्षा बहुत अधिक है। इस वाहन का कर्ब वेट 445 किलोग्राम है।

क्यों खरीदें महिंद्रा ट्रेओ जोर 3 व्हीलर?

महिंद्रा का यह 3 व्हीलर बेहद किफायती और वैल्यू फॉर मनी वाहन है, जो कम दूरी के परिवहन के लिए उपयुक्त है। यह वाहन आम तौर पर डिलीवरी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह वाहन कम प्राइस में सबसे बढ़िया फीचर, क्वालिटी पार्ट्स और आरामदायक ड्राइविंग फैसिलिटी से लैस है। बता दें कि इस वाहन को बहुत कम मेंटनेंस या रखरखाव की जरूरत पड़ती है। कम मेंटनेंस की जरूरत और बेहतरीन माइलेज की वजह से यह वाहन छोटे एवं मध्यम व्यापार के लिए बेहद फायदे का सौदा हो सकता है। इसके अलावा यह कार्गो थ्री व्हीलर इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी आदर्श वाहन माना जाता है। गौरतलब है कि वर्तमान  में इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन बहुत से आम लोगों के रोजगार का हिस्सा बना है। इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन से स्वरोजगार की काफी संभावना अभी भी मौजूद है। कई क्षेत्रों में अभी भी परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर की व्यापक मांग है। चूंकि यह वाहन बहुत किफायती है और कम लागत में ही ज्यादा से ज्यादा परिवहन करता है। इसलिए महिंद्रा के इस पावरफुल इलेक्ट्रिक कार्गो की मांग में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। महिंद्रा इस वाहन की बिक्री भी तेजी से कर पा रही है। 3 व्हीलर के क्षेत्र में महिंद्रा का भारत का एक अग्रणी एवं महत्वपूर्ण ब्रांड बनने में महिंद्रा ट्रेओ जोर सीरीज का महत्वपूर्ण योगदान है।

महिंद्रा ट्रेओ जोर के वेरिएंट

महिंद्रा ट्रेओ जोर के कुल 3 वेरिएंट हैं, जो इस प्रकार हैं :

वेरिएंट कीमत
महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/फ्लैट बेड ₹3.13 लाख से ₹3.46 लाख रुपए
महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/डिलीवरी वैन ₹3.13 लाख से ₹3.40 लाख रुपए
महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/पिकअप ₹3.13 लाख से ₹3.42 लाख रुपए

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप यह बेहतरीन कार्गो 3 व्हीलर खरीदना चाहते हैं या इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा ट्रेओ जोर के पेज पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए या इस वाहन पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर जानने के लिए ऑफर प्राप्त करें या Get Offer पर क्लिक करें। इस वाहन पर लोन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। अगर आप नजदीकी डीलर से बात करना चाहते हैं तो इसका विकल्प भी पेज पर मौजूद है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us