user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार

पियाजियो व्हीकल्स ने सीएनजी आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर किया लांच

Posted On : 06 May, 2023

जानें, इस लेटेस्ट कार्गो थ्री व्हीलर की फुल जानकारी

भारत में स्माल कमर्शियल व्हीकल्स निर्माताओं में सबसे अग्रणी कंपनी पियाजियो व्हीकल्स ने हाल ही अपने लेटेस्ट कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स मॉडल लांच किया है। पियाजियो व्हीकल्स का यह सीएनजी से संचालित नया कार्गो थ्री व्हीलर कम लागत और अधिक  ईंधन बचत के फीचर्स के साथ निर्मित किया गया है। इसकी शानदार रेंज 40 km/ kg है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पियाजियो ने इसकी कीमत भी काफी अफोर्डेबल रखी है वहीं यह कार्गो तिपहिया वाहन 5.5 फीट लंबे डेक के कारण ज्यादा भार लोड करने में सक्षम है। इसके दमदार एस्पिरेटेड इंजन  के कारण यह खींचने की अधिक पावर और बेहतर कार्यकुशलता जैसे स्पेसिफिकेशंस से भरपूर है। यह पहाड़ी कठिन रास्तों और फ्लाईओवर को आसानी से पार कर लेता है। यहां ट्रक जंक्शन पर इस नये कार्गो थ्री व्हीलर्स के बारे में आपको इसके  स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आप भी यदि पियाजियों के सीएनजी संचालित लेटेस्ट मॉडल आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स को खरीदना चाहते हैं तो इसके बारे में यह पोस्ट अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स की खासियतें

पियाजियो आपे एस्क्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-:

  • कंपनी ने इस कार्गो थ्री व्हीलर को इसकी ज्यादा उपयोगितओं के हिसाब से बेहतर तरीके डिजायन किया है।
  • यह कम ईंधन खपत और कम लागत एवं कम कीमत का थ्री व्हीलर है।
  • इसकी ग्रेडेबिलिटी 26 प्रतिशत होने से यह चढ़ाई वाले रास्तों में आसानी से ड्राइव होता है।
  • इसकी अधिकतम स्पीड 56 kmpl है।
  • कंपनी ने इस पर 100,000 km या 36 महीने की वारंटी प्रदान की है।

पावरफुल इंजन

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर का इंजन ज्यादा पावरफुल है। यह एस्पिरेटेड  इंजन है जो खींचने की ज्यादा पावर प्रदान करता है। इससे इंजन की परफोर्मेंस बढ़ती है। यह  230 cc का एयरकूल्ड इंजन है। इंजन से 17.1 nm टॉर्क जनरेट होता है जो बाधारहित कार्य करने में सहायक है।

अफोर्डेबल कीमत

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स कार्गो थ्री व्हीलर की एक्स शो रूम कीमत 2,51,581 रुपये है। यह ग्राहकों की सुविधा और जरूरतों के हिसाब से तय की गई है। 

पियाजियो व्हीकल्स के अध्यक्ष ने यह कहा..

पियाजियो आपे व्हीकल्स के नये कार्गो थ्री व्हीलर आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स की लांचिंग अवसर पर कंपनी के चेयरमेन डिएगो ग्रैफी ने कहा कि हमारा क्रांतिकारी आपे मॉडल एक्स्ट्रा  ग्राहकों  की जरूरतों के लिए सबसे अच्छा  विकल्प प्रदान करने वाला है। यह चाहे सीएनजी से संचालित हो अथवा एलपीजी, डीजल, पेट्रोल या फिर इलेक्ट्रिक हो ये सब ऐसे प्रोडक्ट हैं जो सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। वहीं इस मौके पर कंपनी सीवी डोमेस्टिक बिजनेस (ici )उपाध्यक्ष  अमित सागर ने कहा कि आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स को ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया गया है। काफी अरसे से ग्राहक ऐसे उत्पाद की तलाश में थे जो परिचालन लागत में कम हो।  कंपनी ने इस नये कार्गो थ्री व्हीलर का फ्यूल एफिसिएंट और  शानदार माइलेज  के साथ पेश किया है। इससे ग्राहकों के लिए सबसे अच्छा रिटर्न मिलता है।

पियाजियो व्हीकल्स की अप्रैल 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी

भारत में छोटे वाहन निर्मित करने वाली शीर्ष कंपनी पियाजियो व्हीकल्स की अप्रैल 2023 की बिक्री की रिपोर्ट फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन FADA की ओर से जारी कर दी गई है। इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार पियाजियो व्हीकल्स ने अप्रैल 2023 में 5,643 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की। यह बिक्री उसकी मौजूदा बाजार हिस्सेदारी के लिए अप्रैल 2022  में हुई 4,746 इकाइयों की बिक्री से 19 प्रतिशत ज्यादा है। पियाजियो ने थ्री व्हीलर सेगमेंट में अप्रैल 2023 में कुल 57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 70,9 28 इकाइयों की बिक्री की है। यह इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट की बढ़ती मांग के कारण संभवा  हो पाया है।

सीएनजी कीमत में आई कमी

पियाजियो कंपनी के नये आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी थ्री व्हीलर की लांचिंग की बात करें तो यह ऐसे समय में की गई है जब सीएनजी वाहनों की मांग बढ़ रही है क्योंकि सीएनजी की कीमत में कटौती  के बाद ईंधन की कीमत में भी करीब 9 प्रतिशत की कमी देखी जा रही है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us