user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार

पियाजियो ने Ape NXT+ थ्री व्हीलर में 3 वेरिएंट लांच किए

Posted On : 13 July, 2022

पियाजियो का नया थ्री व्हीलर आपे एनएक्सटी+ पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी वेरिएंट लांच किए

स्माल कमर्शियल व्हीकल की शीर्ष निर्माता कंपनी पियाजियो व्हीकल्स ने थ्री व्हीलर पैसेंजर सेगमेंट में एक नवीन पहल की है। पियाजियो ने Ape NXT+ थ्री व्हीलर लांच किया है। सीएनजी वेरिएंट के लिए इस थ्री व्हीलर की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत  2,35,811 रुपये रखी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि वर्तमान में पियाजियो भारत में एकमात्र तिपहिया ब्रांड है जो कार्गों और पैंसेंजर सेगमेंट में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलीपीजी और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर उपलब्ध कराता है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको पियाजियो के उच्च क्षमता वाले नये थ्री व्हीलर Ape NXT+ के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और अन्य विशेषताओं की पूरी जानकारी दी जा रही है। इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें और अधिक से लाइक करें।

थ्री व्हीलर आपे एनएक्सटी+ (Ape NXT Plus) की विशेषताएं

  • यह थ्री व्हीलर पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी तीनों ईंधन विकल्पों में तैयार किया गया है।
  • यह थ्री व्हीलर उच्च माइलेज की आवश्यकता को पूरा करता है।
  • न्यूनतम मेंटीनेंस लागत के साथ ईंधन दक्षता प्रदान करता है।
  • Ape NXT+ समकालीन डिजायन तत्वों के साथ आता है।
  • यह तिपहिया वाहन 3 वॉल्व प्रोद्योगिकी इंजन को शक्तिशाली पिकअप और असाधारण ड्राइविंग अनुभव के लिए डिजायन किया गया है।

आपे एनएक्सटी + थ्री व्हीलर के फीचर्स

यहां आपको पियाजियो इंडिया लिमिटेड कंपनी के नये थ्री व्हीलर एनएक्सटी+ के कई फीचर्स की जानकारी प्रदान की जा रही है।

  • यह एक उच्च माइलेज वाला थ्री व्हीलर है।
  • इसके सीएनजी वर्जन के लिए 50 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक की ईंधन क्षमता प्रदान की गई है।
  • इसके टायर ट्यूबलैस आते हैं।
  • हैडलैंप के लिए इसमें बेजल के साथ  एक स्टाइलिश फ्रंट पर्यावर्णीय, बेज का डैशबोर्ड, ड्यूल टोन सीट और बेहतर दृश्यता और लुक के लिए पारदर्शी खिड़कियों के साथ एक नये डिजायन के  साथ तैयार किया गया है।

आपे एनएक्सटी + की कीमत

पियाजियो कंपनी की ओर से हाल ही लांच किए गए आपे एनएक्सटी+ थ्री व्हीलर ऑटो की अलग-अलग ईंधन विकल्पों में कीमत भी अलग-अलग तय की गई है। बता दें कि इसकी पेट्रोल के लिए शुरूआती कीमत 2, 12, 212 रुपये है, जबकि सीएनजी के लिए 2,35,881 रुपये है। इसके अलावा एलपीजी के लिए 2,28,358 रुपये है।

एनएक्सटी+ थ्री व्हीलर पर कंपनी के व्यूज

पियाजियो इंडिया कंपनी की ओर से लांच किए गए उच्च ईंधन क्षमता वाले थ्री व्हीलर एनएक्सटी + को लेकर महत्वपूर्ण विचार शेयर किए गए हैं। कंपनी के ईवीवी और हैड डोमेस्टिक बिजनेस सीवी (आईसीई ) और रिटेल फाइनेंस, पियाजियो इंडिया ने कहा कि पियाजियो को अपने तिपहिया कार्गो और यात्री वाहनों के विविध बेड़े में आपे  एनएक्सटी+ को शामिल करने पर गर्व है। आपे एनएक्सटी + को गहन शोध और व्यापक ग्राहक प्रतिक्रिया के बाद विकसित किया गया है। कंपनी ने 3 वॉल्व प्रोद्योगिकी इंजन को शक्तिशाली पिकअप और असाधारण ड्राइविंग अनुभव के लिए डिजायन किया है। वहीं कंपनी का यह भी मानना है कि भारत के कई शहरों में सीएनजी नेटवर्क बढ़ रहा है।

क्या कहते हैं पियाजियो इंडिया के चेयरमैन ग्रैफी

तिपहिया वाहन निर्माण में अग्रणी पियाजियो इंडिया के चेयरमैन एवं एमडी डिएगो ग्रैफी ने कहा है कि पियाजियो में हम सीएनजी, एलपीजी और पेट्रोल ईंधन वेरिएंट के साथ एक और तिपहिया वाहन लांच करने के लिए रोमांचित हैं। ईंधन विकल्पों की बढ़ती मांग और प्रदूषण को नियंत्रित करने  के लिए भारत सरकार वैकल्पिक ईंधन विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जो बदले में हम जैसे ओईएम को बड़े ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ कुछ नया करने में मदद कर रही है।

पियाजियो का लक्ष्य वैकल्पिक ईंधन में स्थिति मजबूत करना

आपको बता दें कि थ्री व्हीलर निर्माण की नेतृत्वकर्ता पियाजियो कंपनी थ्री व्हीलर्स में कई नये प्रयोग कर चुकी है। हाल ही इसने नये पियाजियो आपे एनएक्सटी+ लांच कर सबको चौंका दिया है। यह थ्री व्हीलर भारत में ही डिजायन और विकसित किया गया है। इसे विदेशों के बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा। इस आपे एनएक्सटी+ के लांच के साथ हमारा लक्ष्य वैकल्पिक ईंधन खंड में अपनी स्थिति मजबूत करना है।

जानें, पियाजियो थ्री व्हीलर के बारे में

बता दें कि पियाजियो थ्री व्हीलर सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में से एक है। पियाजियो 3 व्हीलर की स्थापना 1884 में हुई थी और अब यह लोकप्रिय थ्री व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बन गई। यह सबसे कुशल और प्रभावी वाहन का उत्पादन करता है जो ग्राहकों के लिए विश्वसनीय है। पियाजियो भारतीय उत्पाद श्रृंखला में मोटरसाइकिल, मोपेड, स्कूटर, ऑटो और अन्य शामिल हैं। पियाजियो 50 सीसी से 1200 सीसी से शुरू होने वाले तीन पहिया वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला बनाती है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक उपयोगकर्ता की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाना है।
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us