user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

पियाजियो ने कोलकाता में पहला इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर एक्सपीरियंस सेंटर किया लॉन्च

Posted On : 16 February, 2022

पियाजियो आपे ईवी की पूरी श्रृंखला के लिए उपलब्ध कराएगा मंच

भारत में स्मॉल कमर्शियल वाहनों के निर्माण में अग्रणी पियाजियो ग्रुप ने अपने पहले इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ईवी एक्सप्रीरियंस सेंटर एस्सेम टेक्नो के साथ पश्चिमी बंगाल में प्रवेश किया है। कोलकाता के सहकारिता मंत्री अरूप रॉय ने कोलकाता सेवा प्राइवेट लिमिटेड में पियाजियो की नई डीलरशिप का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पश्चिमी बंगाल के विधायक कल्याण घोष, अजय भट्टाकरजी, मनोनीत सदस्य आरटीए बोर्ड हावड़ा, पश्चिमी बंगाल और एस्सेम टेक्नो की सौम्या सेन, नवनीत साहनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

बता दें कि पश्चिमी बंगाल के थ्री व्हीलर बाजार की विपुल संभावनाओं को देखते हुए पियाजियो ने यह कदम उठाया है। कंपनी का मानना है कि देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए पश्चिमी बंगाल  के कई शहरों मेंं अधिक डीलरशिप के साथ इसका विस्तार किया जाएगा। आइए, जानते हैं पियाजियो आपे कंपनी का पश्चिमी बंगाल में शुरू हुए बिजनेस के क्या होंगे फायदे? 

अंतिम मील कनेक्टिविटी की बढ़ती जरूरतों को करेगा पूरा 

बता दें कि पियाजियो छोटे वाणिज्यिक वाहनों के निर्माण का नेतृत्व कर रहा है। कंपनी के ईवीपी और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के प्रमुख साजू नायर, पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा है कि हमें नये बाजार में पैठ के साथ वर्ष 2022 की शुरूआत करते हुए खुशी हो रही है। पश्चिमी बंगाल एक महत्वपूर्ण तिपहिया वाहन बाजार है इसलिए पियाजियो का ईवी एक्सप्रीरियंस सेंटर स्थायी रूप से कोलकाता की अंतिम मील कनेक्टिविटी की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगा। केंद्रीय बजट में घोषित आगामी ईवी नीतियों के साथ हम देशभर में ईवी की मांग में वृद्धि देख रहे हैं। नायर का कहना है कि राज्य के कई शहरों में अधिक डीलरशिप के साथ अपने पदचिन्हों का और विस्तार करेंगे। इसके अलावा आपे इलेक्ट्रिक वाहनों को संचालन की कम लागत और अधिकतम आराम की सुविधाओं के साथ बेहतर रेंज एवं उच्च आय क्षमता प्रदान करने के लिए डिजायन किया गया है। 

नया आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स शक्तिशाली कार्गो 

यहां बता दें कि पियाजियो का नया इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर 9.5 किलोवाट बिजली उत्पादन के साथ सेगमेंट में सबसे अधिक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक कार्गो है। यह एक सिद्ध फुल मेटल बॉडी आर्किटेक्चर के साथ आता है जो उपयोगी 6 फीट कार्गो डेक लंबाई से सुसज्जित है। यह यात्री वाहन आपे ई सिटी एफएक्स सबसे अधिक लाभदायक भी है। पियाजियो आपे के नये ई- थ्री व्हीलर की डीलरशिप के उद्घाटन अवसर पर एस्सेम टेक्नो के सौम्या सेन ने कहा कि हमें पियाजियो के भागीदार होने एवं पियाजियो आपे इलेक्ट्रिक को पश्चिम बंगाल में लाने पर गर्व है। पश्चिमी बंगाल में पियाजियो एक नई यात्रा शुरू करेगा और कोलकाता को इलेक्ट्रिक बना देगा। ईवी का समर्थन करने के लिए बुनियादी ढांचे और नीतियों के निर्माण में राज्य सरकार के समर्थन से हम ग्राहकों के बीच इसे आसान और तेजी से अपनाते हुए देख रहे हैं। 

पियाजियो कंपनी के बारे में जानें 

बता दें कि इटालियन ग्रुप पियाजियो की स्थापना 1884 में की गई थी। यह एक यूरोपीयन कमर्शियल कंपनी है। पियाजियो थ्री व्हीलर ने अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर ज्यादा फोकस करना शुरू किया है। वहीं कुशल  ईंधन वाले वाहनों के निर्माण में इस कंपनी को महारत हासिल है। पियाजियो थ्री व्हीलर एलपीजी, इलेक्ट्रिक और सीएनजी एवं डीजल ईंधन टाइप में भी आता  है। यहां बता दें कि पियाजियो 50 सीसी से 1200 सीसी तक के वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला बनाती है। पियाजियो का मुख्य उद्देश्य हर प्रकार की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ वाहन उपलब्ध करावाना है। इस कंपनी के उत्पादों की खासियत यह है कि सस्ती कीमत पर उन्नत प्रोद्योगिकी के साथ सर्वश्रेष्ठ वाहन आपूर्ति करके सभी ग्राहकों की मांग को पूरा करना है। पियाजियो 3 व्हीलर एक पूरी श्रृंखला प्रदान करता है। यह कार्गो  वाहन होम डिलीवरी सेवा, पुलिस बल, डाक सेवाएं सहित अन्य सेवाओं में काम आती है। 

पियाजियो थ्री व्हीलर वाहन की विशेषताएं 

बता दें कि पियाजियो आपे कंपनी सबसे ज्यादा कार्गो वाहन के रूप में उत्पादन करती है। वहीं ग्राहकों की हर मांग को पूरा करना और संतोषजनक परिणामों के साथ सेवाएं देना है। इसके थ्री व्हीलर वाहनों की उत्पादन रेंज अधिक विश्वसनीय और बहुमुखी है। पियाजियो अपने ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, सर्वोत्तम समाधान और सेवाएं प्रदान करता है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us