Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप से neEV Tez थ्री व्हीलर के 200 यूनिट्स की डिलीवर गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक टॉप 5 मिनी ट्रक : 10 लाख की कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मिनी ट्रक

पियाजियो के बारामती प्लांट में महिलाकर्मियों ने पेश की आपे इलेक्ट्रिक रेंज

News Date 01 Dec 2021

पियाजियो के बारामती प्लांट में महिलाकर्मियों ने पेश की आपे इलेक्ट्रिक रेंज

ऑटो सेक्टर में महिला शक्ति का बढ़ा

ऑटो सेक्टर में महिला शक्ति का वर्चस्व बढ़ रहा है। बता दें कि पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपने बारामती प्लांट में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की आपे इलेक्ट्रिक रेंज को पूरा करने के लिए सभी कार्मिक महिलाएं होंगी। इस संबंध में कंपनी ने कहा है कि महिला कर्मचारियों को बारामती और उसके आसपास स्थित विभिन्न तकनीकी संस्थानों से सम्मिलित किया गया है। इससे पूर्व इन सभी महिला कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से उपकरणों के उपयोग, इलेक्ट्रिक वाहनों और बीएमएस, मोटर ई बॉक्स आदि नई तकनीक के आधार पर प्रशिक्षित किया गया। यही नहीं महिला कर्मचारियों के लिए अधिक एर्गोनामिक तरीके से कार्यस्थल को डिजायन किया गया है। आइए, जानें पियाजियो के बारामती संयंत्र में महिला शक्ति को असेंबली लाइन में शामिल करने का मुख्य उद्देश्य क्या है? 

इलेक्ट्रिक असेंबली पर काम करने से बढ़ेगी जिम्मेदारी 

पियाजियो के बारामती संयंत्र में महिला कर्मचारियों की वृद्धि करने के पीछे कंपनी का मुख्य उद्देश्य इन महिलाओं में जिम्मेदारी की भावना और कार्यकुशल को विकसित करना है। कंपनी की हेड एच.आर. पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि.कहा कि उनका इरादा ना सिर्फ महिला कर्मचारियों को काम पर रखना है बल्कि  और उन्हें केवल विनिर्माण संबंधी कार्यों के बारे में प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि पियाजियो बारामती संयंत्र में महिला कार्यबल इसके सभी विद्युत मॉडल-एप ई सिटी एवं एप ई-एक्स्ट्रा को असेंबल करती हैं। पियाजियो का दावा है कि इस पहल ने ना सिर्फ बारामती में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न किए बल्कि विनिर्माण कारखानों में काम करने वाली अनेक महिलाओं की रूढीवादी सोच को भी बदलने का काम किया है। कंपनी ने महिलाओं के कौशल और इनके तकनीकी समझ को मानदंड के रूप में लिया है, इसमें स्त्री-पुरुष का भेद आड़े नहीं आने .दिया गया। 

अभी और महिला कार्यबल बढ़ेगा- एमडी पियाजियो 

पियाजियो वाहन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने कहा कि अभी कंपनी में महिला कार्यबल में वृद्धि होगी। उनका कहना है कि कंपनी ने जो ईवी असेंबली बनाई है वह पूरी तरह से महिला शक्ति को दर्शाती है। यह अभी शुरूआती दौर है कंपनी को आगे भी महिलाओं को कंपनी में शामिल कर उन्हे प्रशिक्षित करना है। यह कार्य ऑटो सेक्टर में कार्यबल समानता लाने के लिए पहले से तय था। 

थ्री व्हीलर की 500 इकाइयों की होगी वृद्धि 

यहां बता दें कि पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक फ्लीट सर्विस प्रोवाइडर MoEVing के साथ साझेदारी की है। इससे कंपनी को अंतिम माइल तक तिपहिया वाहनों की डिलीवरी के लिए आसानी रहे। इस पार्टनरशिप के MoEVing का लक्ष्य 2022 तक अपने मौजूदा  वाहन बेड़े में पियाजियो एप ई एक्स्ट्रा एफएक्स कार्गो थ्री व्हीलर की कुल 500 इकाइयों को जोडऩा है।  कुल मिला कर कंपनी एप ई एक्स्ट्रा की 130 इकाइयों को शामिल करेगी। एफएक्स कार्गो को तत्काल प्रभाव से अपने बेडे में शामिल किया गया है। पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड और MoEVing दोनो का मानना है कि उनकी पार्टनरशिप से भारत में अंतिम छोर तक परिवहन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स को अपनाने में तेजी लाने में मदद मिलेगी। 

ग्राहकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाएं 

पियाजियो व्हीकल्स प्रा.लि. कंपनी के ईवीपी-सीवी बिजनेस साजू नायर ने कहा है कि नए टाई-अप से कंपनी को लांच किए गए माल वाहक एप ई एक्स्ट्रा एवं एफएक्स को कम समय में ही कस्टमर से प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इनके अनुसार कंपनी को सस्ते और टिकाऊ अंतिम मील तक परिवहन संपर्क बनाने की दिशा मेंं सफलता मिलेगी। वहीं माल को लाने-ले जाने में भी सहूलियत होगी। 

कम लागत और उत्पाद की गुणवत्ता का फायदा मिलेगा 

यहां बता दें कि पियाजियो व्हीकल्स प्रा.लि.समूह से MoEVing कंपनी का टाई-अप इस मायने में भी लाभदायक होगा कि कम लागत के बावजूद उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ेगी। इस संबंध में MoEVing कंपनी के संस्थापक विकास मिश्रा का कहना है कि उत्पाद की गुणवत्ता और दैनिक आधार पर संचालन की कम लागत एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है। इससे अगले साल तक ई एक्स्ट्रा फ्लीट 500 यूनिट की संख्या तक पहुंचने की उम्मीद है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram- https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक