user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

राजहंस डिलीवरी वैन : भारत का सबसे किफायती 3 व्हीलर

Posted On : 25 August, 2023

जानें, इसके खास फीचर्स जो दे बिज़नेस में ज्यादा प्रॉफिट का वादा

भारत में लॉजिस्टिक्स और अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई के लिए विभिन्न कैटेगिरी के ट्रकों के साथ पिकअप और थ्री व्हीलर वाहनों का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इंटरसिटी माल डिलीवरी में थ्री व्हीलर वाहनों को सबसे उपयुक्त माना जाता हैं। देश में आपको कई एक बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स वाले लोडिंग थ्री व्हीलर्स देखने को मिल जाते है, जिनका छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक में अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इनमें राजहंस कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया राजहंस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर भी शामिल है, जो इस कैटेगिरी में सबसे बेस्ट ऑप्शन भी माना जाता है। यह इलेक्ट्रिक बैटरी से संचालित होने के कारण स्वच्छ परिवहन में महत्वपूर्ण योगदान करता है। वहीं लो कॉस्ट और लॉ प्राइस का यह लोडिंग थ्री व्हीलर ईंधन बचत के साथ अधिक मुनाफा प्रदान करता है। यह 3 व्हीलर बेहतर बैटरी कैपेसिटी के साथ आता है, जिसमें 1000 वॉट की शक्तिशाली मोटर लगी है। इसके अलावा इस थ्री व्हीलर में आपको शानदार रेंज भी देखने को मिल जाती है, जिससे आप बिजनेस में शुरूआत से ही अधिक सेविंग्स करने लगते है। इस लोडिंग थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू और पेलोड कैपेसिटी पर्याप्त होने से यह ज्यादा भार ले जाने में  भी कामयाब रहता है। यहां ट्रक जंक्शन पर आपको राजहंस डिलीवरी वैन की सभी खूबियों  के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

राजहंस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर ही क्यों खरीदें ?

अगर आप लोडिंग थ्री व्हीलर खरीद कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो राजहंस डिलीवरी वैन आपके लिए बेस्ट लोडिंग थ्री व्हीलर हो सकता है। इसके खरीदने के कई लाभ आपको एक साथ मिलते हैं जिससे आपका बिजनेस तेजी से ग्रोथ करता है। यहां इसके मुख्य बेनिफिट्स इस प्रकार हैं-:

1. उत्तम मोटर और बैटरी कैपेसिटी

राजहंस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर की बैटरी बैटरी और मोटर बेस्ट क्वालिटी की आती है। इस थ्री व्हीलर में Convertor- Axiom 20 amp टाइप बैटरी दी गई है, जो 18 महीने की वारंटी के साथ आपको देखने को मिल जाती है। इस बैटरी को आप कम समय में चार्ज करके अपना समय बचा सकते है। यह डिलीवरी वैन थ्री व्हीलर 1000 वॉट मोटर के साथ आता है। बैटरी और मोटर की बेहतर कैपेसिटी के कारण यह थ्री व्हीलर हाई आउटपुट प्रदान करता है।

2. शानदार रेंज  

राजहंस डिलीवरी वैन थ्री व्हीलर में आपको हाई रेंज देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 25 KMPH है। यह सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर तक की शानदार रेंज प्रदान कर सकता है। इससे अंतिम मील डिलीवरी में समय की बचत होती है जिसका उपयोग जल्दी दूसरी डिलीवरी के रूप में किया जा सकता हैं।

3. बड़ी विंडशील्ड और स्पेसियस केबिन

राजहंस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर में बड़ी विंडशील्ड आती है और यह गोलाकार हेलोजेन टाइप हैडलाइट के साथ आता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में आपको काफी लेटेस्ट लुक में इंडीकेटर्स देखने को मिल जाते है। इसमें ड्राइवर सीट आपको काफी अच्छे स्पेस के साथ कंफर्टेबल देखने को मिल जाती है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम Speedometer- Digital with memory  के रूप में दिया गया है। इसके अलावा आपको इस 3 व्हीलर में टेल लैंप भी देखने को मिल जाती हैं। कंपनी अपने इस लोडिंग थ्री व्हीलर में मनोरंजन के लिए एफएम म्यूजिक सिस्टम की सुविधा भी देती है। इस थ्री व्हीलर का पेलोड बॉस्केट साइज में काफी बड़ा है और इसे पीछे से और साइड से खोला और बंद किया जा सकता है।

4. बड़ा व्हीलबेस और मजबूत टायर

राजहंस डिलीवरी वैन थ्री व्हीलर में आपको बड़ा व्हीलबेस देखने को मिल जाता है, जो लोडिंग के दौरान इसमें बेलेंस को बनाए रखता है। इस थ्री व्हीलर में CEAT 3.75-12 फ्रंट और रियर टायर दिए गए है, जो कॉन्फिगरेशन के साथ आते हैं और किसी तरह के भी रास्तों में टायरों के फिसलने का खतरा नहीं रहता है। इस लोडिंग 3 व्हीलर में आपको Heavy Duty Front Shock Absorbers(43mm) फ्रंट सस्पेंशन और Rear Shocker रियर सस्पेशन के रूप में दिया गया है।

5. कीमत पॉकिट फ्रेंडली

इतनी सारी खूबियों और बेहतर स्पेसिफिकेशंस के साथ आने वाले राजहंस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर की कीमत जानकार आप खुश हो जाएंगे। कंपनी ने अपने ग्राहकों की इकोनॉमी को देखते हुए इसकी एक्स शोरूम प्राइस 0.90 लाख से 1.00 लाख रुपये तक रखी है। यह कीमत पॉकिट फ्रेंडली ही कही जाएगी। इसकी ऑन रोड प्राइस के लिए आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट की विजिट कर सकते हैं।

राजहंस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर के बारे में अक्सर पूछे जाने सवाल :

Q.1- राजहंस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर की रेंज क्या है?

Ans- यह डिलीवरी वैन 3 व्हीलर सिंगल बैटरी चार्ज में 110 km की रेंज प्रदान कर सकता है।

Q.-2. राजहंस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans- इसमें केवल ड्राइवर के लिए ही सीट आती है, क्योंकि यह लोडिंग 3 व्हीलर है।

Q.-3. राजहंस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर की मोटर के बारे में बताएं?

Ans- यह डिलीवरी वैन 3 व्हीलर 1000 वॉट के साथ आती है, जो अच्छी कैपेसिटी प्रदान करती है।

Q.-4 . राजहंस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर के टायरों का साइज क्या आता है?

Ans- इसके फ्रंट और रियर टायर CEAT 3.75-12 साइज में आते हैं।

Q.-5 . राजहंस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर की कीमत क्या है?

Ans- इस डिलीवरी वैन 3 व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 0.90 लाख से 1.00 लाख रुपये तक है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us