user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में सितंबर 2022 में 71,233 इकाइयां बेचीं

Posted On : 07 October, 2022

सीवी बिक्री में एक साल  में 18.87 प्रतिशत वृद्धि  

 भारत में सभी सेगमेंट के वाणिज्यिक वाहनों की सितंबर 2022 की खुदरा बिक्री के स्न्रष्ठ्र द्वारा जारी किए गए डाटा पर गौर करें तो इसमें सितंबर 2021 की तुलना में उत्साहपूर्ण वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 18.87 प्रतिशत तक पहुंच गई। सितंबर 2021 में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 59,927 इकाइयां रही जबकि सितंबर 2022 में यह बिक्री 71,233 इकाइयां हो गई। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में कमर्शियल व्हीकल्स की सितंबर 2022 में हुई खुदरा बिक्री की जानकारी आंकड़ों के साथ पेश की जा रही है।  

कमर्शियल व्हीकल्स की सितंबर 2022 में खुदरा बिक्री की जानकारी

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एंड डीलर्स एसोसिएशंस की सीवी सेल रिपोर्ट के आधार पर कमर्शियल वाहनों की अलग-अलग श्रेणियों की सितंबर 2022 में  तुलनात्मक खुदरा बिक्री इस प्रकार रही-: 

1. एलसीवी 

फाडा सीवी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2022 में एलसीवी की खुदरा बिक्री 14.76 प्रतिशत रही।  सितंबर 2021 की 37,536 इकाइयों की तुलना में सितंबर 2022 में एलसीवी की 43,076 इकाइयां विक्रय की गई। 

2. एमसीवी 

यहां बता दें कि मध्यम वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में सितंबर 2022 में 6.55 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। सितंबर 2022 में 4,847 एमसीवी बेचे गये वहीं सितंबर 2021 में 4549 मध्यम श्रेणी के वाहनों की बिक्री की गई। 

3. एचसीवी 

 एचसीवी खंड में सितंबर 2022 में 21,318 वाहन बेचे गए जबकि सितंबर 2021 में इस श्रेणी के वाहनों की सेल 15,271 इकाइयां थी। इससे एक साल में एचसीवी बिक्री में 39.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

4. अन्य व्हीकल्स 

अन्य श्रेणी के वाणिज्यिक वाहनों की सेल की बात करें तो सितंबर 2022 में 19,992 यूनिट्स की बिक्री हुई जो कि सितंबर 2021 में 2,571 यूनिट्स थी। इस तरह इस सेगमेंट की बिक्री में 22.52 प्रतिशत की गिरावट आई,
 
5. ई- रिक्शा

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलरशिप एसोसिएशंस की ओर से जारी डाटा के अनुसार सितंबर 2022 में ई रिक्शा (पी) खंड के अंतर्गत सितंबर 2022 में इसकी खुदरा बिक्री में 126 प्रतिशत की वृद्धि रही। वहीं सितंबर 2021 में इसकी 14,227 इकाइयां बेची गई जबकि सितंबर 2022 में 32,153 इकाइयों की सेल हुई। 

6. कार्ट (जी)के साथ ई रिक्शा सेल  

इस थ्री व्हीलर ई-रिक्शा श्रेणी के अंतर्गत सितंबर 2022 में इसकी खुदरा बिक्री 1,720 इकाइयां विक्रय हुई जबकि सितंबर 2021 में 1,190 ई- रिक्शा विद कार्ट की बिक्री की गई। 

7. थ्री व्हीलर 

फाडा की सेल्स रिपोर्ट के डाटा के अनुसार सितंबर 2022 में खुदरा बिक्री 56.79 प्रशित की वृद्धि रही। सितंबर 2022 में इस श्रेणी के थ्री व्हीलर्स की बिक्री 23,960 इकाइयोंं की रही जबकि सितंबर 2021 में इसने 15,282 इकाइयों की सेल की। तिपहिया खंड के तहत सितंबर 2022 में इसकी बिक्री में 15.52 प्रतिशत की कमी देखी गई। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us