user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

टाटा इंट्रा V10 पिकअप: बेहतरीन पिकअप और माइलेज

Posted On : 14 December, 2022

टाटा इंट्रा  V10 पिकअप की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की फुल जानकारी

लाइट कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में पिकअप का कोई मुकाबला नही। यह एक ऐसा वाहन है जो भारी लोड के साथ  रफ-टफ रास्तों पर आसानी से सफर करता है। भारत में कई वाणिज्यक वाहन निर्माता कंपनियां पिकअप का निर्माण करती हैं। यदि आपको ट्रक  (Truck) व्यवसाय में बड़ी बचत के साथ बड़ी कमाई करनी है तो सबसे बड़ी सीवी निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) के खास प्रोडक्ट टाटा इंट्रा V10 पिकअप सबसे बेस्ट हो सकती है। यह गाडी 2120KG जीवीडब्ल्यू में आती है और इसकी पेलोड क्षमता भी 10,00 किलोग्राम है। टाटा इंट्रा V10 माइलेज शानदार मिलता है जो ईंधन की बचत कर आपके बिजनेस में अच्छा प्रोफिट लाता है।  वहीं टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप बड़ी ताकत वाली गाडी है, इसके इंजन की पावर 44 एचपी  है। कंपनी ने इसे बड़ी गाडी का लोड, बड़ी गाडी का जोश इस टैगलाइन के साथ पेश किया है। TATA Intra V10  पिकअप का उपयोग ई-कॉमर्स पार्सल, मार्केट लोड, फ्रूट एंड वेजिटेबल, टेक्सटाइल्स, गैस सिलेंडर्स, ब्रेवरीज  आदि कई तरह के सामानों की ढुलाई के लिए किया जा सकता है। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको टाटा इंट्रा V10 प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स  सहित पूरी जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

टाटा इंट्रा V10  पिकअप खरीदने के फायदे

आप सोच रहे होंगे कि आखिर टाटा इंट्रा वी 10 (Tata Intra v 10) में क्या ऐसी विशेषताएं हैं जिससे इसे खरीदा जाए?  इससे क्या फायदा होने वाला है? यहां इसके स्पेसिफिकेशंस से आपको इसका जवाब मिल जाएगा जो इस प्रकार हैं-

  • टाटा इंट्रा वी 10 टाटा हाउस से आने के कारण लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी के साथ निर्मित है, यह शानदार परफॉरमेंस में आने वाला पिकअप है।
  • यह गाडी 2 सिलेंडर और 798 सेमी 3 डीआई इंजन के साथ निर्मित है। इसके इंजन से 110 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है।
  • टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप में बीएस एमिशन नोर्म्स का भी विकल्प है जिससे यह गाडी ईको फ्रेंडली है।
  • इसकी ग्रेडेबिलिटी 43 प्रतिशत है, इससे यह चढ़ाई वाले रास्तों पर भी बाधारहित काम करती है।
  • कंपनी ने इस गाड़ी को शानदार तरीके से डिजायन किया है। इसका व्हीलबेस 2250 एमएम का है।
  • टाटा  इंट्रा V10 माइलेज 17kmpl है जो काफी बेहतर है और आपकी सेविंग को बढ़ाता है।
  • टाटा इंट्रा वी 10 में 30 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यह डीजल की गाडी है।
  • इस गाड़ी में कम मेंटीनेंस लागत और ज्यादा बचत होती है।
  • टाटा इंट्रा V10 प्राइस ग्राहकों के लिए अफोर्डेबल और किफायती है।

टाटा इंट्रा वी 10 का गियरबॉक्स सिस्टम  

इस पिकअप   (Pickup) में आपको पॉवर स्टीयरिंग के साथ गियरबॉक्स मिलेता है। यह स्टीयरिग इलेकि्ट्रक पावर एसिस्टेड है। वहीं इसका सस्पेंशन 6 लीव्ज सि्प्रंग फ्रंट एवं 7 सि्प्रंग रियर सस्पेंशन है।   

लुभावनी लुकिंग और मजबूत बॉडी

टाटा इंट्रा V10 की लुकिंग काफी शानदार है। ये पिकअप बड़ी विंडशील्ड के साथ आता है जिसमें दो वाइपर लगे हुए हैं। इसके नीचे ग्रिल के पास टाटा इंट्रा (Tata Intra) की बेजिंग है। बंपर काफी मजबूत है। बंपर के ऊपर वाली ग्रिल के दोनो ओर दो सुंदर डिजायन में हैडलाइट्स हैं। वहीं विंडशील्ड से नीचे  इंडीकेटर्स हैं।  इसमें केबिन विंडों पर दोनो तरफ विजुअलिटी मिरर हैं। इसका लोडिंग एरिया 2512 x 1603 एमएम है। इस पिकअप की ओवरहाल लेंथ 4282 एमएम है। इसके टायर 165 आर 14 एलटी फ्रंट और इसी साइज में रियर यानि चारों टायर 14 इंची हैं।

केबिन और बेस्ट इन क्लास फीचर्स

टाटा इंट्रा V10 पिकअप केबिन बॉडी ऑप्सन के साथ है। यह डे केबिन है जो विद चेचिस आता है। इसके केबिन में बेस्ट इन क्लास  फीचर्स मिलते हैं। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल और कंफर्ट है वहीं दो यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें हैं। इसमें पार्किंग ब्रेक के साथ ही डिस्क और ड्रम ब्रेक सिस्टम है, एबीएस सिस्टम नहीं है। वहीं ड्राइवर इंफोर्मेशन डिस्प्ले, गियरशिफ्ट एडवाजर,वाटर  बोतल होल्डर, डाक्यूमेंट्स स्पेस, मोबाइल चार्जर प्वाइंट आदि कई फीचर्स दिए  गए हैं।

टाटा इंट्रा V10 प्राइस और वेरिएंट्स

टाटा इंट्रा V10 पिकअप का प्राइस  काफी अफोर्डेबल है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 7.13 लाख रुपये से 7.26 लाख रुपये है। वहीं यह शानदार पिकअप दो वेरिएंट्स में आती है। ये वेरिएंट टाटा इंट्रा वी 10 सीएलबी नॉन एसी (Tata Intra V10 CLB non AC) और टाटा इंट्रा वी 10 सीएलबी एसी (Tata Intra V10 CLB AC) हैं।

टाटा इंट्रा वी 10 के बारे में कुछ Faq-

सवाल- 1. टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप की पेलोड केपेसिटी क्या है?
जवाब- टाटा इंट्रा के इस पिकअप में आपको 1000 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिलती है।

सवाल-2. टाटा इंट्रा V10 पिकअप के इंजन के बारे में बताएं?
जवाब-  टाटा इंट्रा पिकअप में आपको  2 सिलेंडर के साथ  798 सीएम 3 डीआई टेक्नीक वाला इंजन देखने को मिलता है।

सवाल-3. टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप का इंजन कितना टॉर्क बनाता है?
जवाब-  टाटा इंट्रा V10 का इंजन 110 एनएम का टार्क जनरेट करता है।

सवाल-4 टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- टाटा इंट्रा के इस पिकअप का  जीवीडब्ल्यू 2120 किलोग्राम है।

सवाल- 5.  टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप की ग्रेडेबिलिटी कितनी है?
जवाब-  टाटा मोटर्स पिकअप इंट्रा V10 की ग्रेडेबिलिटी 43 प्रतिशत है।

सवाल- 6.  टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप के डीजल टैंक की  कैपेसिटी?
जवाब-  टाटा इंट्रा V10 पिकअप में आपको 30 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है।

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us