Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
15 Dec 2023
Automobile

टाटा इंट्रा वी 70 : बड़ा लोडिंग एरिया, ज्यादा पेलोड से हर दिन कमाएं कुछ ज्यादा

By News Date 15 Dec 2023

टाटा इंट्रा वी 70 : बड़ा लोडिंग एरिया, ज्यादा पेलोड से हर दिन कमाएं कुछ ज्यादा

टाटा इंट्रा वी 70 : 1700 किलो पेलोड और 15 किमी की माइलेज वाली दमदार पिकअप

भारत में 10 लाख रुपए से कम कीमत वाली पिकअप की डिमांड हमेशा बनी रहती है। अगर आप 10 लाख से कम कीमत में पिकअप खरीदना चाहते हैं तो आपके सामने टाटा, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और इसुजु कंपनियों के मॉडल खरीदने का ऑप्शन रहता है। 10 लाख के अंदर पिकअप कैटेगरी में टाटा इंट्रा सीरीज, महिंद्रा बोलेरो सीरीज, अशोक लेलैंड दोस्त सीरीज और इसुजु डीमैक्स सीरीज काफी लोकप्रिय है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको टाटा इंट्रा सीरीज में हाल ही लांच टाटा इंट्रा वी 70 के बारे में कंप्लीट जानकारी दी जा रही है। यहां आपको बता दें कि टाटा इंट्रा सीरीज में एक लाख से ज्यादा पिकअप की बिक्री हो चुकी है। इंट्रा सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए टाटा ने हाल ही में स्माल कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में टाटा इंट्रा वी 20 गोल्ड और टाटा इंट्रा वी 70 को लांच किया था।

टाटा इंट्रा वी 70 : कमाई के मामले में सबसे आगे

टाटा इंट्रा सीरीज की पिकअप अपनी कम कीमत, ईंधन की ज्यादा बचत और ज्यादा पेलोड कैपेसिटी से हर ट्रिप में ज्यादा कमाई कराने के लिए लोकप्रिय है। टाटा इंट्रा सीरीज में टाटा इंट्रा वी10, टाटा इंट्रा वी20 बाई-फ्यूल, टाटा इंट्रा वी30 और टाटा इंट्रा वी50 को देश भर में काफी ज्यादा पसंद किया गया है। अब टाटा मोटर्स ने गेम-चेंजर टाटा इंट्रा वी70 पेश करके अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। अब टाटा इंट्रा वी 70 पिकअप में ज्यादा माल ढुलाई के लिए 9.7 फीट लंबी और 5.7 फीट चौड़ी लोडिंग बॉडी दी गई है। इस पिकअप में आप एक बार में 1700 किलोग्राम तक माल की ढुलाई कर सकते हैं। 13-15 किमी प्रति लीटर की माइलेज से आप लंबे रूट पर भी बेझिझक माल का  परिवहन कर सकते हैं। इसमें 35 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। यह पिकअप ग्रेनाइट, ईंट, फ्रूट एवं बेजिटेबल, मिल्क, वाटर वोटल, सीमेंट बैग, अनाज के कट्टे, मार्केट लोड आदि परिवहन के लिए उपयोगी है। 

गांव, कस्बा और शहर में ट्रांसपोर्टेशन के लिए बहुउपयोगी वाहन

टाटा इंट्रा वी 70 पिकअप की मजबूत बनावट इसे गांव, कस्बों और शहरों में माल परिवहन के लिए एक बहुउपयोगी वाहन बनाती है। गांव के उबड़-खाबड़ और कच्चे रास्ते हो या शहर का भारी ट्रैफिक वाला बाजार या तंग गलियां, यह पिकअप हर रोड पर आरामदायक तरीके से चलती है। इस पिकअप में 215/75 R15 (ट्यूब के साथ) साइज के बड़े टायर और अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है जो उबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों में भी आरामदायक सफर प्रदान करते हैं। टाटा इंट्रा वी 70 पिकअप में टर्निंग रेडियस न्यूनतम रखा गया है जिससे यह गाड़ी कम से कम जगह में आसानी से मुड़ जाती है।

ड्राइवर के आराम का पूरा ध्यान, कार जैसी फिलिंग

टाटा इंट्रा वी 70 पिकअप में ड्राइवर के आराम का पूरा ध्यान रखा गया है। केबिन काफी खुला हुआ है और इंटीरियर कार जैसा अनुभव प्रदान करते हैं। इसमें 5 फारवर्ड और 1 रिवर्स गियर दिया गया है और गियर का शिफ्टिंग केबल द्वारा की गई है जिससे ड्राइवर को गियर बदलने में परेशानी नहीं होती है। साथ ही हाइड्रोलिक ब्रेक जबरदस्त ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। गियर शिफ्ट एडवाइजर से ड्राइविंग का एक्सीपीरियंस ज्यादा बेहतर मिलता है। शानदार ग्रेडेबिलिटी के कारण यह पिकअप हर तरह की चढ़ाई के रास्ते आसानी से पार कर लेती है।

टाटा इंट्रा वी 70 पिकअप के खास फीचर्स

 

  •  4 सिलेंडर, 1497 सीसी, 80 एचपी का डीआई इंजन

  • जीवीडब्ल्यू 3210 किग्रा

  • 220 एनएम के अधिकतम टॉर्क

  • अधिकतम स्पीड 80 किमी प्रतिघंटा

  • एयर कंडीशन 

  • मोबाइल चार्जिंग पाइंट

  • बॉटल व मैगजीन होल्डर

  • फ्यूल एफिशिएंसी के लिए इको मोड स्विच

  • पावर स्टीयरिंग

टाटा इंट्रा वी 70 पिकअप की कीमत और वारंटी

भारत में टाटा इंट्रा वी 70 पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 8 लाख से 9 लाख* रुपए के आसपास हो सकती है। इसकी ऑन रोड कीमत आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग संभव है। अगर आप इस पिकअप को 31 दिसंबर 2023 से पहले खरीदते हैं तो आपको कम दाम चुकाने होंगे। यहां आपको बता दें कि  टाटा ने 1 जनवरी 2024 से सभी कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक वृद्धि की घोषणा की है। वहीं टाटा इंट्रा वी 70 पिकअप पर 2 साल या 72 हजार किमी की वारंटी मिलती है। 

भारत में टाटा इंट्रा वी 70 पिकअप पर सबसे अच्छी डील

अगर आप भारत में टाटा इंट्रा वी 70 पिकअप खरीदना चाहते हैं ट्रक जंक्शन पर आपको सबसे अच्छी डील मिलेगी। ट्रक जंक्शन पर टाटा इंट्रा सीरीज के सभी मॉडल लिस्टेड है। यहां आपको लोन व ईएमआई की सटीक जानकारी मिलती है। अगर आप किसी भी प्रमुख कंपनी की पिकअप खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। हमारी टीम आपकी हर तरह से सहायता करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us