user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : अप्रैल में 27,606 यूनिट सीवी बेचे अशोक लेलैड टोटल कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल 2024 में 11,900 यूनिट्स बेचे इसुजु मोटर्स ने भारत में पेश किया अपना पहला लाइफस्टाइल पिकअप, जानें कीमत फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज

टाटा एलपीटी 4825 ट्रक Vs अशोक लेलैंड 4225 ट्रक : 250 एचपी के दो दमदार ट्रकों की तुलना

Posted On : 25 January, 2023

टाटा एलपीटी 4825 और अशोक लेलैंड 4225 ट्रक के बीच है सीधा मुकाबला, कौनसा ज्यादा बेस्ट ट्रक   

भारत में टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड ये दोनो कंपनियां टॉप सीवी निर्माता हैं। इन दोनों कंपिनयों के ट्रक मॉडल एक से बढ़ कर एक नये डिजायन और बेस्ट फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किए जाते हैं। इनके प्रोडक्ट्स लांग लाइफ वाले और ग्राहकों के लिए पूर्ण विश्वसनीय होते हैं। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी के साथ कमर्शियल व्हीकल्स का निर्माण करते हैं। टाटा मोटर्स हाउस से आने वाले टाटा एलपीटी 4825 ट्रक और अशोक लेलैंड हाउस से आने वाले अशोक लेलैंड 4225 ट्रक की तुलना की जाए तो दोनो ही ट्रक शक्तिशाली हैं लेकिन इनकी स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत आदि में कई भिन्नताएं देखने को मिलती हैं। इनमें टाटा एलपीटी 4825 ट्रक का जीवीडब्ल्यू 47,500 किलोग्राम है, जबकि अशोक लेलैंड 4225 ट्रक की जीवीडब्ल्यू 42,000 किलोग्राम है। दोनों ट्रकों की इंजन पावर 250 एचपी है। इन दोनों ही ट्रकों में काफी अच्छा माइलेज देखने को मिलता है। दोनों ट्रक एचसीवी सेगमेंट में आते हैं। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको इन दोनों ट्रकों की कंपेयरिंग कर इनके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

यह हैं इन ट्रकों में मुख्य अंतर 

टाटा एलपीटी 4825 ट्रक और अशोक लेलैंड हाउस से आने वाले अशोक लेलैंड 4225 ट्रक के बीच कई असमानताएं देखने को मिलती हैं, जिससे इनमें अंतर स्पष्ट होता है-:

  • टाटा एलपीटी 4825 ट्रक में कमिंस आईएस बीआई 6.7 लीटर, सीआरडीआई टीसीआईसी इंजन है। यह बीएस 6 एमिशन नोर्मस के साथ आता है। इसके इंजन से 950 एनएम टॉर्क जनरेट होता है। 
  • वहीं अशोक लेलैंड 4225 ट्रक ए सीरीज, सीआरएस विद आईजीईएन 6 टेक्नॉलॉजी वाले इंजन के साथ आता है। इसमें भी बीएस 6 एमिशन नोर्म्स है। इससे 900 एनएम टॉर्क जनरेट होता है।
  • टाटा एलपीटी 4825 ट्रक में 365 लीटर केपेसिटी का फ्यूल टैंक है, जबकि अशोक लेलैंड 4225 ट्रक का फ्यूल टैंक 375 लीटर केपेसिटी में आता है।
  • टाटा एलपीटी 4825 ट्रक की पेलोड क्षमता 38,000 किलोग्राम है, वहीं अशोक लेलैंड 4225 ट्रक की पेलोड केपेसिटी 29,000 किलोग्राम रखी गई है। 
  • टाटा एलपीटी 4825 ट्रक का व्हीलबेस 6800 एमएम है, जबकि अशोक लेलैंड 4225 ट्रक को 66,00 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
  • टाटा एलपीटी 4825 ट्रक 16 चक्के  में आता है, वहीं अशोक लेलैंड 4225 14 चक्का ट्रक है।
  • टाटा एलपीटी 4825 ट्रक में 3.5 kmpl का  माइलेज देखने को मिलता है, वहीं अशोक लेलैंड 4225 ट्रक के साथ 3.4 kmpl का माइलेज आता है।

स्टीयरिंग एंड गियरबॉक्स

  • टाटा एलपीटी 4825 ट्रक 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें पावर स्टीयरिंग के साथ ट्रांसमिशन मैन्युअल दिया गया है। इस ट्रक में क्लच सिस्टम 395 dia - Single dry plate, ceramic clutch with air assisted hydraulic booster सहित आता है। 
  • वहीं अशोक लेलैंड 4225 ट्रक में पावर स्टीयरिंग के साथ 9 स्पीड गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इसमें भी ट्रांसमिशन मैन्युअल दिया गया है। इसमें 395 dia - Single dry plate, ceramic clutch with air assisted hydraulic booster क्लच देखने को मिलता है।

केबिन की तुलना

यदि टाटा एलपीटी 4825 ट्रक और अशोक लेलैंड 4225 ट्रक के केबिन की कंपेयिरंग की जाए, तो टाटा एलपीटी 4825 ट्रक का केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल है। यह केबिन चेचिस विद काउल आता है। इस केबिन में आपको ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सहित कई सुविधाएं मिलेंगी। वहीं ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है। 

वहीं अशोक लेलैंड 4225 ट्रक में आपको केबिन डे एंड स्लीपर टाइप देखने को मिलता है। यह ट्रक Cabin & chassis/FSD/HSD option के साथ पेश किया गया है। इसमें ड्राइवर इंफो डिस्प्ले दिया गया है। ड्राइवर सीट कंफर्ट और एडजस्टेबल है।

टायर और ब्रेक्स सिस्टम

टाटा एलपीटी 4825 ट्रक में 295/ 90 आर 20 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। इसमें पार्किंग ब्रेक आते हैं। वहीं अशोक लेलैंड 4225 ट्रक में पार्किंग ब्रेक के अलावा एयर ब्रेक आते हैं। इसके टायर 295/ 90 आर 20 – 16 पीआर फ्रंट और रियर हैं।

ये हैं इनके वेरिएंट्स

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू  कीमत
टाटा एलपीटी 4825 काउल/6800  47500 ₹ 48.49 - 55.49 लाख

 

वहीं अशोक लेलैंड 4225 ट्रक में तीन वेरिएंट्स आते हैं, जिसमें-: 

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू  कीमत
अशोक लेलैंड 4225 6600/(32 फ़ीट) 42000 ₹ 45.48 - 48.00 लाख
अशोक लेलैंड 4225 6600/(30 फ़ीट) 42000 ₹ 45.48 - 48.20 लाख
अशोक लेलैंड 4225 6600/(28 फ़ीट)  42000 ₹ 45.48 - 48.10 लाख


कीमत कंपेयर

टाटा एलपीटी 4825 ट्रक और अशोक लेलैंड 4225 ट्रक की प्राइस की तुलना की जाए तो टाटा एलपीटी 4825 ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 48.49 लाख से 55.49 लाख रुपये रखी गई है। वहीं अशोक लेलैंड 4225 ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 45.48 लाख से 48.36 लाख रुपये है। कीमत की तुलना के आधार पर सस्ता ट्रक अशोक लेलैंड 4225 ट्रक है। इन दोनों ट्रकों में आपकी नजर में जो ज्यादा बेस्ट लगे उसे आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

टाटा एलपीटी 4825 ट्रक और अशोक लेलैंड 4225 ट्रक  की तुलना के आधार पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल -: 

सवाल-1. टाटा एलपीटी 4825 ट्रक और अशोक लेलैंड 4225 ट्रक  कितने चक्के के ट्रक हैं?
जवाब- टाटा एलपीटी 4825 ट्रक 16 चक्के का ट्रक है और अशोक लेलैंड 4225 ट्रक 14 चक्के में आता है।

सवाल-2. टाटा एलपीटी 4825 ट्रक और अशोक लेलैंड 4225 ट्रक की जीवीडब्ल्यू बताएं?
जवाब- टाटा एलपीटी 4825 ट्रक 47,500 केजी एवं अशोक लेलैंड 4225 ट्रक 42,000 केजी जीवीडब्ल्यू में आता है।

सवाल-3. टाटा एलपीटी 4825 ट्रक का इंजन कितना टॉर्क बनाता है?
जवाब- टाटा एलपीटी 4825 ट्रक का इंजन 950 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।

सवाल-4. अशोक लेलैंड 4225 ट्रक का इंजन कितनी पावर प्रदान करता है?
जवाब- अशोक लेलैंड 4225 ट्रक का इंजन 250 एचपी पावर प्रदान करता है।

सवाल-5. टाटा एलपीटी 4825 ट्रक OR अशोक लेलैंड 4225 ट्रक में सस्ता कौनसा है?
जवाब- इनमें अशोक लेलैंड 4225 ट्रक सस्ता है, इसकी 45.48 लाख से 48.36 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस रखी गई है। वहीं टाटा एलपीटी 4825 ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 48.49 लाख से 55.49 लाख रुपये है।

सवाल-6 अशोक लेलैंड 4225 ट्रक की माइलेज क्या है?
जवाब- अशोक लेलैंड 4225 ट्रक में 3.4 kmpl का माइलेज है।  

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us