user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

दिसंबर 2022 में वीईसीवी ने घरेलू बिक्री में दर्ज की 17.41% की वृद्धि, बेचे 5663 कमर्शियल वाहन

Posted On : 05 January, 2023

वोल्वो ग्रुप ने कमर्शियल व्हीकल्स की कुल बिक्री में दर्ज की 43.40% की वृद्धि

आयशर मोटर्स और वोल्वो ग्रुप के बीच ज्वाइंट वेंचर, होने के बाद से ही भारत की वाणिज्यिक वाहन बाजार में वीईसीवी की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। कंपनी ने अपनी दिसंबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट साझा की है, इसमें साफ देखा जा सकता है कि वीईसीवी ने अपने कमर्शियल व्हीकल्स की कुल बिक्री में 7.03% की वृद्धि दर्ज की है। वहीं आयशर ने घरेलू सीवी बिक्री में  17.41% की वृद्धि हासिल की है। वहीं इसके  निर्यात में ब्रांड को -69.46 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। आयशर ने दिसंबर 2022 में कमर्शियल व्हीकल्स की कुल बिक्री में 6.03% की वृद्धि दर्ज कर 5,885 यूनिट्स बेचे है, जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने 5,550 सीवी  बचे थे। 

VECV सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022

आयशर घरेलू बिक्री

वीईसीवी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2022 में घरेलू बिक्री में कंपनी ने 17.41% की वृद्धि के साथ 5,663 कमर्शियल व्हीकल्स बेचे है, जबकि 2021 के दिसंबर में कंपनी 4,823 यूनिट्स ही बेच पाई थी। इसके अलावा अलग अलग सेगमेंट के अनुसार आयशर (Eicher) की सेल्स रिपोर्ट को देखें, तो दिसंबर 2022 में LMD (3.5-15T)  यानि लाइट मीडियम ड्यूटी कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में कंपनी ने 5.80% ग्रोथ के साथ 3,748 यूनिट्स बेचे है, जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी 3,541 यूनिट्स ही बेच पाई थी। वहीं हैवी ड्यूटी सेगमेंट की घरेलू बिक्री में आयशर ने दिसंबर 2022 में 49% की वृद्धि के साथ 1915 यूनिट्स बेचे है, जबकि 2021 के दिसंबर में ये संख्या 1282 पर ही सिमट के रह गई थी।

आयशर के निर्यात पर एक नजर 

दिसंबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड को निर्यात में करारी गिरावट देखने को मिली है। 2022 के दिसंबर में ब्रांड ने लाइट एंड मीडियम ड्यूटी कमर्शियल व्हीकल में -62.80% की गिरावट के साथ केवल 207 यूनिट्स का  ही निर्यात किया था, जबकि दिसंबर 2021 में ब्रांड ने 557 कमर्शियल व्हीकल्स  यूनिट्स  का  एक्सपोर्ट किया। इसके अलावा दिसंबर 2022 में ब्रांड ने हैवी ड्यूटी सेगमेंट की निर्यात में -91.20% की गिरावट का सामना करते हुए केवल 15 यूनिट्स बेचे है, जबकि 2021 के दिसंबर में ब्रांड ने 170 वाहनों की निर्यात कर पाई। । रिपोर्ट के अनुसार, आयशर ने  दिसंबर 2022 में कुल निर्यात बिक्री में -69.46% की गिरावट के साथ 222 वाहन बेचे है, जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने 727 यूनिट्स की निर्यात किया था। 

वोल्वाे  ग्रुप की कुल बिक्री बढ़ी 

सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, वोल्वो (Volvo)  ग्रुप ने कमर्शियल व्हीकल्स की कुल बिक्री में 43.40% की वृद्धि दर्ज की है। इस ग्रुप ने दिसंबर 2022 में 218 कमर्शियल वाहन बेचे है, जबकि दिसंबर 2021 में 152 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

वीईसीवी की कुल सीवी बिक्री 7.03 प्रतिशत बढ़ी 

वीईसीवी के ज्वाइंट वेंचर ने दिसंबर 2022 में कुल कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 7.03% की वृद्धि के साथ 6,103 यूनिट्स बेचे है, जबकि दिसंबर 2021 में ये संख्या 5,702 थी। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us