user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

VECV ने मई में बेचे 4509 कमर्शियल वाहन, कुल बिक्री में दर्ज की 13.41% की वृद्धि

Posted On : 02 June, 2023

घरेलू बिक्री में आयशर ने दर्ज की 20.01% की ग्रोथ, बेचे 4,121 कमर्शियल वाहन 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में सबसे प्रसिद्ध वोल्वो आयशर के ज्वाइंट वेंचर ने अपनी मई माह की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। ज्वाइंट वेंचर की इस रिपोर्ट में आयशर मोटर्स की घरेलू, निर्यात और वोल्वो की बिक्री के आकड़े सावर्जनिक किए गए हैं। आयशर मोटर्स ने मई 2023 में भारतीय मार्केट में 20.01% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने मई 2023 में अपने 4,121 यूनिट्स को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,434 कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री की गई थी। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आइये जानें, VECV को मई में किस सेगमेंट में मिली है ग्रोथ और किसमें मिली है कमी।

आकड़ों में मई 2023 वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट

Eicher Motors Commercial Vehicle Sales May 2023
Segment May 2023 May 2022 % Growth
Total Eicher CV Sales 4296 3843 11.79%
LMD (3.5-15T) 2713 2386 13.70%
Heavy Duty 1408 1048 34.40%
Total Domestic 4121 3434 20.01%
Exports Eicher      
Low & Medium Duty 147 260 -43.50%
Heavy Duty 28 149 -81.20%
Total Export 175 409 -57.21%
Total Volvo Sales 213 133 60.20%
Total VECV 4509 3976 13.41%

मई 2023 आयशर मोटर्स की घरेलू बिक्री

LMD (3.5 से 15T) सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

रिपोर्ट में जारी किए आकड़ों के अनुसार, मई 2023 में आयशर मोटर्स ने LMD (3.5 से 15T) सेगमेंट सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 13.70% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस साल मई में अपने इस सेगमेंट के 2,713 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि मई 2022 में केवल 2,386 यूनिट्स की ही भारत में बिक्री की गई थी।

हैवी ड्यूटी सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

हैवी ड्यूटी सेगमेंट की घरेलू बिक्री में आयशर मोटर्स ने 34.40% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने मई 2023 में इस सेगमेंट की 1,408 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,048 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा गया है।

कुल घरेलू बिक्री

कंपनी द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, आयशर मोटर्स ने मई 2023 में 20.01% की वृद्धि घरेलू बिक्री में दर्ज की है। आयशर ने इस साल मई में 4,121 कमर्शियल वाहनों को भारतीय मार्केट में बेचा है, जबकि मई 2022 में 3,434 यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री की गई है।

मई 2023 आयशर मोटर्स की निर्यात बिक्री

लाइट एंड मीडियम सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

मई 2023 में आयशर मोटर्स ने लाइट एंड मीडियम सेगमेंट की निर्यात बिक्री में 43.50% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने इस साल मई में इस सेगमेंट की 147 यूनिट्स को ही भारत के बाहर बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 260 कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री की गई थी।

हैवी ड्यूटी सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

जारी किए गए आकड़ों के अनुसार आयशर मोटर्स को हैवी ड्यूटी सेगमेंट की निर्यात बिक्री में 81.20% की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने मई 2023 में केवल इस सेगमेंट के 28 व्हीकल्स की ही निर्यात बिक्री की है, जबकि मई 2022 में इस सेगमेंट के 149 यूनिट्स को भारत से बाहर बेचा गया था।

कुल निर्यात बिक्री

मई 2023 में आयशर मोटर्स की कुल निर्यात बिक्री में 57.21% की कमी देखने को मिली है। कंपनी ने इस साल मई में कुल 175 कमर्शियल वाहनों को भारत से बाहर बेचा है, जबकि मई 2022 में 409 यूनिट्स की कुल निर्यात बिक्री की गई थी।

मई 2023 आयशर मोटर्स की घरेलू बिक्री + निर्यात बिक्री

कंपनी द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, मई 2023 में आयशर मोटर्स को घरेलू और निर्यात बिक्री में 11.79% की ग्रोथ हासिल हुई है। कंपनी ने इस साल मई में अपने 4,296 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि मई 2022 में यह संख्या 3,843 यूनिट्स पर थी। 

मई 2023 वोल्वो सेल्स रिपोर्ट

मई 2023 में वोल्वो मोटर्स ने कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 60.2% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मई 2023 में अपने 213 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने कुल 133 यूनिट्स की ही सेल की थी।

मई 2023 वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट

VECV यानी वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल ने मई की कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) में 13.41% की अच्छी ग्रोथ हासिल की है। इस ज्वाइंट वेंचर ने मई 2023 में 4,509 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि मई 2022 में 3,976 यूनिट्स की ही बिक्री की गई थी। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us