user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : अप्रैल में 27,606 यूनिट सीवी बेचे अशोक लेलैड टोटल कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल 2024 में 11,900 यूनिट्स बेचे इसुजु मोटर्स ने भारत में पेश किया अपना पहला लाइफस्टाइल पिकअप, जानें कीमत फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज

कमर्शियल व्हीकल के लिए कौन सा टायर रहेगा सबसे अच्छा

Posted On : 15 November, 2021

जानें भारत की शीर्ष टायर कंपनियों के बारे में पूरी जानकारी 

भारत में दुपहिया वाहनों की संख्या सबसे अधिक है। इसके बाद थ्री व्हीलर, चौपहिया वाहन और बड़े कमर्शियल ट्रक, टिपर, लॉरी, कंटेनर आदि वाहन आते हैं। साइकिल से लेकर 16 और 20 व्हीलर ट्रक इन सभी को बेहतर टायर और ट्यूब की जरूरत समय-समय पर पड़ती रहती है। यहां बता दें कि खास तौर पर कमर्शियल वाहनों के टायर लांग रूट पर चलने के कारण अपेक्षाकृत कम अवधि तक चलते हैं इसलिए इनके टायरों का चयन बेहतर ब्रांड के तौर पर वाहन मालिक करते हैं। यहां आपको ट्रक जंक्शन पर भारत की शीर्ष टायर निर्माता कंपनियों और इनके उत्पादों के बारे में जानकारी दी जा रही है। वहीं यह भी बताएंगे कि ये कंपनियां टायरों का उत्पादन कैसे करती हैं। भारत का टायर उद्योग बहुत ही विस्तृत है। 

ये हैं भारत की टॉप 10 टायर निर्माता कंपनियां 

आपको बता दें कि सभी प्रकार के टायर भारत में अलग-अलग कंपनियों द्वारा उत्पादित किए जाते हैं। इन प्रमुख कंपनियों के नाम  राल्को टायर्स लिमिटेड, जेके टायर्स, सीएट, मिशेलिन, कांटिनेंटल टायर्स, अपोलो, एमआरएफ, ब्रिजस्टोन, गुडईयर टायर एंड रबर कंपनी, टीवीएस टायर्स हैं। भारतीय वाहन बाजार में इन सभी कंपनियों की खासी चर्चा बनी रहती है और आए दिन कंपनियों के टायरों की डिमांड होती है। इन कंपनियों की बाजार में विशेष साख होने से लोग इनके नाम से ही टायर खरीदते हैं। यहां इन सभी कंपनियों के ब्रांड और इनकी विशेषताओं के बारे में आपको अवगत कराया जा रहा है-: 

राल्को ने की भारी वाणिज्यिक वाहन खंड में प्रवेश की घोषणा 

भारत की शीर्ष टायर निर्माता कंपनी राल्को टायर्स सामान्य नाम नहीं है। इसकी मूल कंपनी राल्सन ने सन् 2000 तक पहले पूरी तरह से साइकिल टायर पर ध्यान केंद्रित किया था। इसके बाद कंपनी ने दोपहिया और तिपहिया क्षेत्र में राल्को के नाम से प्रवेश किया। 2010 के आरंभ में कंपनी ने आगे बढ़ते हुए कृषि उपकरण और हल्के वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में भी प्रवेश करने की अपनी योजना की घोषणा की। वर्तमान में यह कंपनी वाणिज्यिक वाहन खंड में प्रवेश कर चुकी है। यही नहीं राल्को विभिन्न ईवी ब्रांडों के लिए भी एक मूल टायर आपूर्तिकर्ता कंपनी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी के देश भर में करीब 5000 डीलर हैं। लुधियाना, पंजाब में अपने दो संयंत्रों में टायर निर्माण करती है। नई भारी वाणिज्यिक वाहन परियोजना के लिए कंपनी इंदौर और मध्यप्रदेश में एक नई सुविधा स्थापित करने जा रही है। 

100 देशों में फैला है जेके टायर कंपनी का कारोबार 

आपको बता दें कि जेके टायर कंपनी भारत की एक शीर्ष टायर कंपनी है। इसका कारोबार विश्व के 100 देशों में फैला हुआ है। इसकी कुल 12 विनिर्माण सुविधाएं हैं। इनमें से नौ भारत में हैं जबकि तीन मैक्सिकों में हैं। इसके अलावा तीन शाखाएं मैसूर और एक बनमोर में वहीं एक कांकरोली में है। चेन्नई और हरिद्वार में भी इसकी शाखाएं हैं। जेके टायर कंपनी के भारत में 4000 डीलर हैं। यह सभी बाजार क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति रखती है। जेके टायर कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर, थ्री व्हीलर के लिए टायर रिट्रेड प्रदान करता है। जेके टायर ने अपना पहला रेडियल वर्ष 1977 में लांच किया था। यह कंपनी रेंज मुख्य रूप से वेल्यू सेगमेंट की ओर झुकी हुई है। 


सिएट टायर्स : एसयूवी और पिकअप टायरों की मुख्य आपूतिकर्ता 

टायर निर्माता कंपनी सिएट टायर्स की खासी लोकप्रियता है। हालांकि सिएट एक ऐसा ब्रांड नहीं है जो भारत मेें पैदा हुआ लेकिन यह आरपीजी ग्रुप का हिस्सा है और इसे भारत में 1979 में स्थापित किया गया था। वर्तमान में यह कंपनी एसयूवी और पिकअप कृषि अर्थ मूवर्स एवं दोपहिया वाहनों के लिए टायर बनाती है। वाणिज्यिक वाहनों के लिए इस कंपनी के टायरों की मांग बनी रहती है। वर्तमान में यह कंपनी  सालाना 15 मिलियन से अधिक टायर उत्पादित करती है। सिएट की वैश्विक स्तर पर करीब 130 देशों में उपस्थिति है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। भारत में इसके टायरों का उत्पादन अंबरनाथ, हलोल, भांडुप, नागपुर, चेन्नई और नासिक में विभिन्न संयंत्रों में किया जाता है। कंपनी के देश भर में 4500 से ज्यादा डीलर हैं।  इसके ओई सेगमेंट में काफी ब्रांड हैं। 


मिशेलिन : कमर्शियल वाहनों के गुणवत्तापूर्ण टायरों की निर्माता

यदि आप अपने कमर्शियल व्हीकल के लिए टायर खरीदना चाहते हैं तो मिशेलिन टायर निर्माता कंपनी के ब्रांड भी खासे लोकप्रिय हैं। इस कंपनी का मुख्यालय फ्रांस में है। मिशेलिन वर्तमान में अपने 5000 टायर वितरण और सेवा केंद्रों के माध्यम से 171 देशों में कार्य कर्ता है। इसके भारत में एक सहित 69 अनुसंधान एवं विकास केंद्र हैं। यह कंपनी ब्रांड दुपहिया, यात्री वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों एवं ऑफ रोड वाहनों के लिए गुणवत्तापूर्ण टायर बेचता है। यह कंपनी चेन्नई में उत्पादन सुविधा में ट्रकों और बसों के लिए भी टायर बनाती है। इसका मुख्यालय गुरूग्राम में है। यहां बता दें कि यात्री वाहनों के लिए टायर रेंज में कुछ साफ-सुथरे ऊर्जा कुशल टायर, राइड ओरिएंटेड वाले, एसयूवी के लिए विशेष ऑफ रोड रेडी उत्पाद और उत्साही लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए गए उच्च प्रदर्शन वाले टायर हैं। 

कॉन्टिनेंटल टायर्स : भारत में टायर डिवीजन का बड़ा हिस्सा 

यह बता दें कि वैसे तो कांटिनेंटल मूल रूप से जर्मनी की कंपनी है लेकिन लगभग 50 वर्षों से यह कंपनी भारत में ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी कॉन्टिनेंटल डिवीजन का बड़ा हिस्सा है। भारत में इसका मुख्य प्लांट मोदीपुरम में है। इसने भारत में अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश किया है। ग्लोबल कॉन्टिनेंटल टायर्स 12 देशों में उपलब्ध है। इनमें से 13 प्लांट भारत सहित कई देशों में हैं। कॉन्टिनेंटल के टायरों की भारतीय रेंज हैचबैक और सैलून, एसयूवी एवं हाई एंड कारों के उत्पाद शामिल हैं। 


सभी प्रकार के वाहनों के लिए टायर बनाती है अपोलो 

बात करते हैं अपोलो कंपनी की। यह कंपनी 1972 में अस्तित्व में आई। वर्तमान में सीवी क्षेत्र में अपने सर्वोच्च प्रदर्शन के अलावा सभी प्रकार के वाहनों के लिए यह सर्वश्रेष्ठ टायरों का उत्पादन करती है। इसकी ब्रांचेज विश्व के 100 से अधिक देशाों में हैं। भारत और  यूरोप में वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्रों के साथ इसका एक विदेशी कार्यालय भी है। भारत में गुरूग्राम में अपोलो टायर्स का मुख्यालय है। वाणिज्यिक वाहनों सहित यह सभी श्रेणी के वाहनों के लिए टायर बनाती है। इस कंपनी के निर्मित टायरों में उच्च प्रदर्शन एवं लग्जरी रेडियल भी प्रदान किया जाता है। 


एमआरएफ : ट्रक, पिकअप और थ्री व्हीलर के लिए पहली पसंद 

एमआरएफ के नाम से कोई वाहन मालिक अपरिचित नहीं होगा। ट्रक, पिकअप, थ्री व्हीलर सहित अन्य वाणिज्यिक वाहनों के लिए अक्सर इस कंपनी के टायरों को प्राथमिकता दी जाती है। यह कंपनी 1940 में चेन्नई में एक गुब्बारे की फैक्ट्री के रूप में शुरू हुई जिसने एक लंबा सफर तय किया है। अब यह ब्रांड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 65 देशों में जाना जाता है। भारत में एमआरएफ आठ अलग-अलग संयंत्रों में विनिर्माण को संभालता है। यह कंपनी कुल बिक्री में नंबर एक पर है। 


ब्रिजस्टोन : एसयूवी टायर विक्रय में आगे 

टायर निर्माता कंपनियों में ब्रिजस्टोन का नाम भी जाना-पहचाना है। यह कंपनी 1996 में भारतीय बाजार में आई। इसका ब्रांड निश्चित रूप से भारतीय बाजार में अच्छा अनुसरण कर रहा है। इसके टायरो की गुणवत्ता से कोई अनजान नहीं हैं। ब्रिजस्टोन यात्री कार और एसयूवी टायर बेचता है। वहीं ट्रकों और बसों के लिए भी यह कंपनी टायर बनाती है। यहां बता दें  कि वर्तमान में ब्रिजस्टोन कंपनी दो सुविधाओं में यात्री टायर्स का उत्पादन करती है। अधिक बजट विकल्पों को समायोजित करने के लिए इस कंपनी की सीमा का विस्तार किया गया है। 


गुडईयर टायर एंड रबर कंपनी

टायर कंपनियों में गुडईयर टायर एंड रबर कंपनी का नाम भी परिचय का मोहताज नहीं है। यह कंपनी 1960 के दशक की शुरूआत से ही भारत में कार्यरत है। विश्व के 21 देशों में इसकी उपस्थिति है। भारत में इसके दो संयंत्र हैं। एक औरंगाबाद में और दूसरा वल्लभगढ में। गुडईयर के टायरों का उपयोग ओई और प्रतिस्थापन इन दोनो रूपों में किया जाता है। यह उच्च प्रदर्शन वाले रेडियल, ऑफ रोड-रेडी टायर बनाती है। 


टीवीएस  टायर्स : दो और तिपहिया वाहन के टायर उत्पादक 

यहां बता दें कि टीवीएस यूरोग्रिप या टीवीएस टायर्स कंपनी भारत में 1982 में लांच हुई थी। इसने अपनी पूरी रेंज को नए टीवीएस यूरोग्रिप ब्रांड के पक्ष में रीब्रांड कर दिया। कंपनी के करीब 3000 डीलर हैं। यह कंपनी 70 से अधिक देशों में अपना कारोबार कर रही है। यह भारत में दो विनिर्माण सुविधाओं में उत्पादन संभालती है। टीवीएस टायर्स दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के टायर उत्पादन में माहिर कंपनी मानी जाती है। 

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।


Follow us for Latest Truck Industry Updates

FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube    -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us