Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
युवराज चौहान

ट्रक इंडस्ट्री में AI Tools, जानिए कैसे आसान हो रहा है लॉजिस्टिक्स का काम

Truck Junction Google News
ट्रक इंडस्ट्री में AI Tools, जानिए कैसे आसान हो रहा है लॉजिस्टिक्स का काम
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

AI से ट्रक हो रहे बेहतर, फ्लीट मैनेजमेंट में लॉजिस्टिक्स में लागत कम करने वाले टूल्स

AI का इस्तेमाल आज हर जगह हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अब ट्रकों में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है। AI के आने से ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री में क्रांति की शुरुआत हुई है। जहां ट्रकिंग बिजनेस पहले ड्राइवर और फ्लीट मैनेजमेंट के मैनेजर पर पूरी तरह निर्भर करता था। अब मशीन, सॉफ्टवेयर और AI से तेज और स्मार्ट डिलीवरी हाे रही है जिससे ट्रकिंग इंडस्ट्री एडवांस बन रही है। आप अगर इन AI टूल्स का सही इस्तेमाल करते हैं तो आप कम लागत में अधिक लाभ उठा सकते हैं और यदि आप एक फ्लीट ओनर हैं तो आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। आइए इन सभी टॉप AI टूल्स के बारे में जानते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

1 कीपट्रकिन (KeepTruckin)

यह टूल आपके व्हीकल की हर एक मूवमेंट पर नजर रखता है। इसके AI डेश कैम ( एक कैमरा जो आपके ट्रक में 24/7 काम करता है) की मदद से ट्रक के अंदर और बाहर की सारी चीजें रिकॉर्ड होती हैं चाहे वो ड्राइवर का ध्यान भटकना हो, व्हीकल में कोई नुकसान हो या फिर डीजल खपत, सारी मूवमेंट का अलर्ट आपको मिल जाता है। AI आधारित ट्रक ट्रैकिंग से आप अपने ड्राइवर की सुरक्षा और ट्रक के रखरखाव को सुनिश्चित कर सकते हैं। 

2 नाटो एआई (Nauto AI)

ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री में अधिक एक्सीडेंट होना एक बड़ी समस्या है, इन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यह AI टूल बनाया गया है। इसमें ड्राइवर के चेहरे के सामने एक कैमरा होता है जो उसकी आंखों और उसकी मूवमेंट पर नजर रखता है। ट्रक चालक अगर ट्रक चलाते समय सो जाता है या उसकी आखें झपकती है, फोन पर बात करता है या उसका ध्यान भटक जाता है तो ट्रक में एक तेज आवाज में अलार्म बजेगा जो ड्राइवर को सचेत कर देगा। यह नाटो टूल लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में डिजिटल क्रांति लाया है।

3 प्रीपास टूल (PrePass Tool)

यह वेट स्टेशन बाइपास टेक्नोलोजी है जो ट्रक चालकों का समय बचाती है। वेट स्टेशन पर कमर्शियल व्हीकल्स की चेकिंग होती है जिसमें ट्रक के कागजात और लोडेड माल चेक किया जाता है, ये AI टूल GPS की मदद लेकर पहले ही चेक कर लेता है। यदि आपका ट्रक सारे नियम फाॅलो कर रहा है तो आपको किसी वेट स्टेशन पर एक मिनट के लिए भी रुकना नहीं पडे़गा। प्रीपास टूल से ट्रांसपोर्ट सेक्टर में ऑटोमेशन आ गया है। 

4 कॉन्वॉय एआई (Convoy AI)

यह AI टूल ट्रैक बुकिंग ऐप की तरह है जो प्लानिंग के लिए उपयोग में लिया जाता है। यदि आपके फ्लीट बिजनेस में कोई ऑर्डर आता है जिसमें लोडेड माल ज्यादा कीमती है या आपके पास समय की कमी है। तो फिर ऐसी स्थिति में जहां फ्लीट मैनेजर इसकी प्लानिंग में कई घंटों का समय लेगा वहीं ये AI टूल तुरंत बता देगा कि फ्लीट में कौनसा ड्राइवर, कौनसा ट्रक और कौनसा रूट इस ऑर्डर के लिए बेस्ट रहेगा। 

5 फ्लीट कंप्लीट AI (Fleet Complete AI)

यह टूल ट्रांसपोर्ट में डेटा एनालिटिक्स लाया है, इसकी मदद से फ्लीट ओनर अपने बिजनेस को पूरी तरह से एनालाइस कर सकता है। यह टूल ड्राइवर और ट्रकों की सारी जानकारी को स्टोर करता है, आपका व्हीकल कहां रूका, कब उसमें दिक्कत आई, ड्राइवर ने कैसे ट्रक चलाया, ट्रक की स्पीड कब कितनी रही और भी बहुत कुछ। यह जानकारी कलेक्ट करने के बाद AI उस डाटा को एनालाइस करना है और एक रिपोर्ट तैयार करता है जिसमें वह फ्लीट ओनर को सुझाव भी देता है कि वाे कौनसे ड्राइवर है जिन्हें ट्रेनिंग की जरूरत है, कौनसे ट्रक की सर्विसिंग होगी और ट्रकिंग में रूट ऑप्टिमाइजेशन करके यह बताता है कि कौनसा रूट आपके बिजनेस के लिए बेस्ट है।

6 लोड स्मार्ट (Load Smart AI)

यह AI टूल बुकिंग प्रोसेस को ऑटोमेट करके आसान बनाता है। लोड स्मार्ट आपके माल और ट्रक की क्षमता को चेक करने के बाद रेटिंग करता है। उसके बाद ये ऑटोमेटिक बुकिंग करता है जो पहले पूरी तरह से पेपर वर्क होता था। इसके साथ ही माल और ट्रक की जानकारी ड्राइवर और ग्राहक के पास पहुंचा दी जाती है। ये टूल ऑनलाइन सारी जानकारी देता है।

7 ओमनी ट्रैक (Omni Track)

यह AI टूल सबसे एडवांस टूल है इसलिए इसको लॉजिस्टिक ऑप्टीमाइजेशन का मास्टर टूल भी कहा जाता है। इसका AI स्मार्ट सिस्टम सभी व्हीकल्स को एनालाइस करता है, यह रूट प्लान तैयार करता है, ड्राइवर की परफॉर्मेंस को स्काेर करता है और साथ ही यह रूट के ट्रैफिक पैटर्न को एनालाइस करके रिपोर्ट बनाता है। यह आपकी निर्णय लेने में मदद करता है। यह बेस्ट फ्लीट मैनेजमेंट टूल है जो भारत में लॉजिस्टिक्स टेक्नोलॉजी को बेहतर कर रहा है।

तो ये थे लॉजिस्टिक्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसस के कुछ टूल्स जो इंडिया की ट्रकिंग इंडस्ट्री को एक नए मुकाम पर ले जा रहे हैं। इन टूल्स का सही तरह से उपयोग कर भारतीय ट्रक चालक और फ्लीट ओनर डिजिटल क्रांति में भाग ले रहे हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
चित्तौड़गढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
राजसमंद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
ब्यावर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नीमच
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बूंदी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अजमेर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*