Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
सौरजेश कुमार
5 नवंबर 2024

महिंद्रा ने अक्टूबर 2024 में कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में दर्ज की 10.03% वृद्धि

By सौरजेश कुमार News Date 05 Nov 2024

महिंद्रा ने अक्टूबर 2024 में कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में दर्ज की 10.03% वृद्धि

महिंद्रा घरेलू कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट 2024: अक्टूबर में 38,638 यूनिट्स की बिक्री, 10% की वृद्धि

महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2024 रिलीज की जा चुकी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर 2024 में अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल वाहनों की बिक्री में शानदार वृद्धि दर्ज की है। घरेलू बाजार में कंपनी की कुल बिक्री 10.03% बढ़कर 38,638 यूनिट्स पर पहुंची, जो अक्टूबर 2023 में 35,117 यूनिट्स थी। वहीं, निर्यात में भी कंपनी ने 89% की वृद्धि के साथ 3,506 यूनिट्स बेचे, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,854 यूनिट्स थे। इस तेजी से कंपनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। गौरतलब है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा बीते कुछ वर्षों में भारत की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माताओं में से एक बनकर उभरी है। कंपनी बड़े स्तर पर कमर्शियल वाहनों का निर्माण, बिक्री और सर्विस प्रदान करती है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा के अक्टूबर 2024 में विभिन्न श्रेणी के वाहनों की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े पेश कर रहे हैं।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3-व्हीलर बिक्री सारांश (घरेलू) - अक्टूबर 2024

महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3-व्हीलर बिक्री का आंकड़ा नीचे दी गई सारणी में प्रदान किए गए हैं। 

महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स समरी - अक्टूबर 2024
श्रेणी अक्टूबर
FY 2024-25 FY 2023-24 % बदलाव
एलसीवी<2टी 3,935 4,335 -9%
एलसीवी 2 टी-3.5 टी 23,893 20,349 17%
एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी 984 1,031 -5%
3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) 9,826 9,402 5%
कुल  8,638 35,117 10.03%

श्रेणीवार बिक्री रिपोर्ट - अक्टूबर 2024

एलसीवी < 2टी : एलसीवी< 2टी श्रेणी में अक्टूबर 2024 में 3,935 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष की 4,335 यूनिट्स से 9% कम है।

एलसीवी 2टी - 3.5टी : इस श्रेणी ने 17% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, जहां बिक्री 20,349 यूनिट्स से बढ़कर 23,893 यूनिट्स तक पहुंच गई।

एलसीवी > 3.5टी + एमएचसीवी : इस श्रेणी में हल्की गिरावट देखी गई, जहां बिक्री 5% घटकर 984 यूनिट्स पर आ गई, जो पिछले साल अक्टूबर में 1,031 यूनिट्स थी।

3 व्हीलर्स (इलेक्ट्रिक सहित) : 3 व्हीलर्स श्रेणी में भी कंपनी ने 5% की वृद्धि के साथ 9,826 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 9,402 यूनिट्स था।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन निर्यात बिक्री रिपोर्ट - अक्टूबर 2024

महिंद्रा कमर्शियल वाहन की निर्यात बिक्री का आंकड़ा नीचे सारणी में दिया गया है। 

महिंद्रा कमर्शियल वाहन की निर्यात बिक्री का आंकड़ा - अक्टूबर 2024
श्रेणी अक्टूबर
FY2024-25 FY2023-24 % बदलाव 
निर्यात 3,506 1,854 89%

निर्यात में प्रभावशाली वृद्धि

महिंद्रा के निर्यात सेल्स में भी इस महीने में शानदार बढ़त देखी गई, जिसमें 89% की बढ़ोतरी हुई। कुल 3,506 यूनिट्स की बिक्री के साथ, कंपनी ने वैश्विक बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत की है। यह वृद्धि महिंद्रा के रणनीतिक प्रयासों का नतीजा है, जिससे कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप,ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks