user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

टाटा का नाम ही काफी है, 10 लाख के अंदर सभी गाड़ियों के माइलेज, पेलोड और कीमत की जानकारी

Posted On : 14 September, 2023

यहां मिलेगी इन गाड़ियाें की पूरी जानकारी

भारतीय ट्रांसपोर्ट कारोबार के अंतर्गत विभिन्न कैटेगरी के कमर्शियल व्हीकल्स की डिमांड सीवी मार्केट में रहती है। इनमें पिकअप, मिनी ट्रक सहित दूसरे वे कमर्शियल वाहन ग्राहकों की पहली पसंद होते हैं, जो ज्यादा पेलोड के साथ अंतिम मील तक बेहतर डिलीवरी करते हैं। महंगाई के इस युग में ज्यादा जीवीडब्ल्यू के भारी-भरकम ट्रक खरीदने के लिए 30 से 40 लाख रुपये या इससे भी ज्यादा कीमत वाले ट्रक खरीदना हर किसी के वश की बात नहीं रह गई है। यदि आप सस्ते और सबसे अच्छे कमर्शियल व्हीकल खरीद कर अपना ट्रांसपोर्ट बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स  के वाणिज्यिक वाहनों का कोई मुकाबला नहीं है। यह कंपनी सबसे ज्यादा भरोसेमंद और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ कमर्शियल वाहनों का निर्माण करती है। टाटा हाउस से आने वाले ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शानदार आते हैं। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको भारत में टाटा के 10 लाख रुपये कीमत रेंज के अंदर उपलब्ध होने वाली 16 दमदार गाड़ियों की पूरी जानकारी दी जा रही है। आजकल इन गाड़ियों की जबरदस्त मांग कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बनी हुई है। ये सभी गाड़ियां चार चक्के में आती हैं।

ये हैं अंडर 10 लाख रुपये कीमत की टाटा की बेस्ट गाड़ियां

आप अगर ट्रांसपोर्ट बिजनेस के लिए टाटा मोटर्स की सबसे बेस्ट ट्रक एवं अन्य कमर्शियल व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो इनकी सूची इस प्रकार है-:

  • टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल मिनी
  • टाटा ऐस गोल्ड मिनी
  • टाटा मैजिक गोल्ड
  • टाटा ऐस गोल्ड डीजल
  • टाटा ऐस गोल्ड डीजल प्लस मिनी 
  • टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी
  • टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक
  • टाटा ऐस एचटी प्लस
  • टाटा इंट्रा वी बॉय फ्यूल सीएनजी
  • टाटा इंट्रा वी 10
  • टाटा मैजिक एक्सप्रैस 
  • टाटा मैजिक एक्सप्रैस स्कूल बस
  • टाटा इंट्रा वी 30
  • टाटा मैजिक एक्सप्रैस एंबुलेंस
  • टाटा इंट्रा वी 50 
  • टाटा ऐस ईवी

मुख्य स्पेसिफिकेशंस

यहां इन गाडियों की माइलेज, पेलोड कैपेसिटी, जीवीडब्ल्यू स्पीड और कीमत इस टेबल में दर्शायी जा रही है जो इस प्रकार है-:

वाहन माइलेज पेलोड जीवीडब्ल्यू स्पीड कीमत
टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल मिनी 21 -22 kmpl 750 kg 1615 kg 70 kmph 5.01 - 5.51लाख रुपये
टाटा ऐस गोल्ड मिनी 21-22 kmpl 750 kg 1615 kg 70 kmph 5.01 - 5.51 लाख रुपये
टाटा मैजिक गोल्ड 15-20 kmpl N.A . N.A 80KMPH 5,65 - 6.15 लाख रुपये
टाटा ऐस गोल्ड डीजल 22 kmpl 750 kg 1685 kg 70 kmph 5.94 - 649 लाख रुपये
टाटा ऐस गोल्ड डीजल प्लस मिनी 22 kmpl 750 kg 1675kg 70 kmph 6.03 -6.53 लाख रुपये
टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी 21.4 kmpl 640 kg 1630 kg 70 kmph 6.15 - 6.65 लाख रुपये
टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक 21.4 km/kg 610 kg 1630 kg 70 kmph 6.60 - 710 लाख रुपये
टाटा ऐस एचटी प्लस 16-18 kmpl 900 kg 1950 KG 80 kmph 6.69 - 7.19 लाख रुपये
टाटा इंट्रा वी बॉय फ्यूल सीएनजी NA 930/ 1000 kg 2295 KG 80KMPH 7.17 - 8.50 लाख रुपये
टाटा इंट्रा वी 10 17 kmpl 1000 kg 2120 kg 80 kmph 7.28 - 7.78 लाख रुपये
टाटा मैजिक एक्सप्रैस 21.84 kmpl NA 1950 KG 80 kmph 7.34 - 7.84 लाख रुपये
टाटा मैजिक एक्सप्रैस स्कूल बस 17 kmpl Na 1950 kg 80 kmph 7.34 - 7.84 लाख रुपये
टाटा इंट्रा वी 30 14 kmpl 1300 kg 2565 kg 80 kmph 8.11 – 861 लाख रुपये
टाटा मैजिक एक्सप्रैस एंबुलेंस 19.06 kmpl Na 1950 KG 80 KMPH 8.44 - 8.94 लाख रुपये
टाटा इंट्रा वी 50 17.22 kmpl 1500 kg 2960 kg 80 kmph 8.90-9.40 लाख रुपये
टाटा ऐस ईवी 154 km per charge 600 kg 1840 kg 80 kmph 9.21 - 9.22 लाख रुपये

इन गाडियों की यूटिलिटी

इन सभी गाडियों की उपयोगिता बहुत अधिक है। इनमें टाटा मैजिक एक्सप्रैस एंबुलेंस और टाटा मैजिक एक्सप्रैस स्कूल बस की खास तरह की उपयोगिता के अलावा अन्य सभी 14 गाडियों को फल-सब्जी, मार्केट लोड, ई कामर्स, वाटर कैंपर, गैस सिलेंडर, एग्रीकल्चर फूड्स आदि मल्टी परपज जैसी जरूरतों के लिए उपयोग किया जा सकता है।

री सेल वेल्यू भी अधिक

भारत में 10 लाख रुपये तक के बजट के अंदर आने वाली टाटा मोटर्स की चार चक्के वाली बेस्ट कमर्शियल गाडियां अच्छी कमाई और मोर प्रॉफिट के साथ री-सेल वेल्यू भी ज्यादा दिला सकती हैं। यही कारण है कि ग्राहक इन 16 दमदार गाडियों के दीवाने हैं।

ट्रक जंक्शन पर करें विजिट

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us