भारत की ट्रक इंडस्ट्री कई तरह की जरूरतों को पूरा करती है। छोटे और हल्के ट्रक से लेकर हैवी-ड्यूटी ट्रक और यहां तक कि इलेक्ट्रिक ट्रक में भी अलग-अलग GVW ऑप्शन होते हैं। इस तरह के ऑप्शन हर बिजनेस को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बेस्ट मॉडल चुनने में मदद करते हैं। नई तकनीक की बात करें तो, नए एडवांस ट्रक बड़े केबिन के साथ ट्रक चालक के आराम का भी खास ध्यान रखते हैं। इससे लंबी दूरी का सफर भी आरामदायक बन जाता है। एडवांस होने के साथ, ट्रक में स्टील जैसी मजबूत सामग्री का लगातार उपयोग होता हैं। ऐसा करने से ट्रक चलते समय हिलता-डुलता नहीं है और मजबूती बनी रहती है, साथ ही उसमें सुधार की संभावना बनी रहती है।
2026 में भारत में ट्रक की कीमत
भारत में ट्रक की कीमत ₹5.62 लाख से शुरू होकर ₹75.62 लाख तक जाती है, जो हर तरह के बिजनेस और जरूरत के लिए सही है। जैसे ‘टाटा सिग्ना 2823.के ड्रिल रिग’ सबसे महंगे ट्रकों में से एक है, इसकी कीमत ₹71.93 लाख से ₹75.62 लाख के बीच है। जबकि ‘महिंद्रा लोडकिंग -ऑप्टिमो एचएसडी कार्गो ट्रक’ सबसे सस्ते ट्रकों में आता है, इसकी कीमत ₹5.62 लाख से ₹6.55 लाख के बीच है। ट्रक की कीमत उसके ब्रांड, मॉडल, स्पेसिफिकेशन और क्षेत्रीय कर या RTO नियमों के आधार पर अलग-अलग होती है। किफायती कीमत पर सही ट्रक चुनना, लंबे समय में बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होता है।
GVW के अनुसार ट्रक
भारत में व्यापार के लिए अलग अलग कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट है। इन्हें मुख्य रूप से कुल वजन यानी GVW के आधार पर बांटा जाता है। साथ ही इसमें बिजनेस के उपयोग और कीमत की जानकारी भी शामिल है।
- लाइट कमर्शियल वाहन (LCV)
भारत में LCV ट्रक की ऑन-रोड कीमत ₹7.63 लाख से शुरू होकर ₹33.96 लाख तक जाती है। इनमें पिकअप, मिनी ट्रक और टेम्पो ट्रैवलर शामिल है, जिनका कुल वजन (GVW) 3.5 टन से 8.5 टन के बीच है। ये वाहन छोटे बिजनेसमेन, खासकर शहर और कस्बे के व्यापारियों की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके अलावा, ये ई-कॉमर्स पार्सल, किराने का सामान और अन्य हल्के सामान को सबसे अच्छी तरह से ट्रांसपोर्ट करते हैं। सबसे खास बात है इनका छोटा साइज समय की बचत करता है, काम की क्षमता बढ़ाता है और ज्यादा जगह माल पहुंचाने में मदद करता है। LCV ट्रक छोटी गलियों में भी आसानी से चलते हैं और शहर के ट्रैफिक से बचाते हैं।
- छोटे कमर्शियल वाहन (SCV)
इस तरह के वाहलों की कीमत ₹58,000 से ₹27.66 लाख के बीच है, जो छोटे ट्रांसपोर्ट बिजनेस का ध्यान रखते हैं। छोटे कमर्शियल वाहन (SCV) में थ्री-व्हीलर्स, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, टेम्पो ट्रैवलर, पिकअप और टिपर शामिल हैं। 3.5 टन तक के कुल वजन (GVW) के साथ ये ट्रक हल्का सामान ढोने में, यात्रियों को ले जाने में और चलती-फिरती मोबाइल दुकान की तरह इस्तेमाल करने में सबसे बेहतर है। कुल मिलाकर, फ्यूल की बचत और किफायती दाम की वजह से ये लाइट कमर्शियल व्हीकल (SCV) स्टार्टअप्स और छोटे कारोबारियों की पहली पसंद बन गए हैं।
- इंटरमीडिएट कमर्शियल वाहन (ICV)
भारत में इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल्स की कीमत ₹4.50 लाख से शुरू होकर ₹27.20 लाख तक जाती है। इनमें मिनी ट्रक, पिकअप और टेम्पो ट्रैवलर शामिल हैं। ये सामान्य कार्याें में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ICV में 8 टन से 18.5 टन तक कुल वजन (GVW) होता है। ये ट्रक कंस्ट्रक्शन मटेरियल, इंडस्ट्रियल मशीन और फसल ढोने के लिए एक शानदार विकल्प हैं। अपनी अनुकूलन क्षमता की वजह से ये मीडियम ड्यूटी ट्रांसपोर्ट बिजनेस के लिए एक भरोसेमंद विकल्प हैं।
- मध्यम और भारी कमर्शियल वाहन (M&HCVs)
मध्यम और भारी कमर्शियल व्हीकल लंबे ट्रांसपोर्ट और हैवी ड्यूटी कार्यों के लिए बनाए जाते हैं। इस सेगमेंट में ₹12.62 लाख से ₹75.62 लाख की कीमत में ट्रक, टिपर, ट्रेलर और ट्रांजिट मिक्सर शामिल हैं। 19 से 28 टन के GVW वाले हैवी ड्यूटी ट्रक अक्सर एक शहर से दूसरे शहर में सामान ले जाते हैं। जबकि 28 से 55 टन GVW वाले भारी ट्रक - स्टील, सीमेंट और इंडस्ट्रियल मशीनरी के थोक माल को ले जाते हैं। ये वाहन कई इंडस्ट्री के लिए जरूरी हैं, जैसे कंस्ट्रक्शन, खुदाई, बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिक्स आदि।
भारत में लोकप्रिय ट्रक ब्रांड
भारत का कमर्शियल व्हीकल मार्केट यहां के लोकप्रिय ब्रांड्स की वजह से जाना जाता है। ये ब्रांड अलग-अलग तरह के व्हीकल बनाकर हर तरह की ट्रांसपोर्ट जरूरत को पूरा करते हैं। भारत की टॉप ट्रक कंपनियां जैसे टाटा ट्रक, महिंद्रा ट्रक और आयशर ट्रक हल्के से लेकर हैवी ड्यूटी कार्याें के लिए भरोसेमंद ट्रक बनाती हैं। ये सभी ट्रक - कंस्ट्रक्शन और लॉजिस्टिक्स बिजनेस के लिए परफेक्ट हैं। अशोक लेलैंड ट्रक और भारतबेंज ट्रक अपने पावरफुल हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए जाने जाते हैं, जो लंबी दूरी और भारी माल ट्रांसपोर्ट के लिए सही ऑप्शन है। इन सभी बड़ी कंपनियों के अलावा, कई नए ईवी ट्रक ब्रांड भी पॉपुलर हो रहे हैं। इनमें एसएमएल इसुजु ट्रक, ओएसएम, ट्राइटन ईवी, इवेज मोटर्स, ट्रेसा मोटर्स और ब्लू एनर्जी शामिल हैं जो पर्यावरण को ध्यान में रखकर कार्य करते है। ये सभी उभरती कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन लाकर भारत को पर्यावरण-अनुकूल ट्रांसपोर्ट की तरफ ले जा रही है। ये ब्रांड्स ट्रांसपोर्ट के कामकाज को और असरदार बना रहे हैं।
भारत में लोकप्रिय ट्रक मॉडल
नीचे भारत के बेहतरीन ट्रकों की लिस्ट दी गई है। आप इसे पढ़कर अपने बजट और बिजनेस की जरूरत के अनुसार ट्रक चुन सकते है। यहा आपको भारत के सबसे अच्छे माइलेज वाले ट्रक भी मिल जाएंगे।
- टाटा इंट्रा वी50 - यह कॉम्पैक्ट टाटा ट्रक इंट्रा V50 ट्रक भारत में सबसे सस्ता ट्रक है। इसकी कीमत ₹8.21 लाख से ₹8.67 लाख के बीच है और यह 17 से 22 किलोमीटर का माइलेज देता है। 2960 किलोग्राम के कुल वजन (GVW) और 1500 किलोग्राम की पेलोड क्षमता के साथ, यह टाटा का ट्रक शहरी डिलीवरी के लिए किफायती विकल्प है। इसका 80 एचपी इंजन और 35 लीटर फ्यूल टैंक, छोटे रास्तों पर चलने में माहिर है।
- टाटा 1512 एलपीटी - भारत में टाटा ट्रक 1512 LPT की कीमत ₹23.64 लाख से ₹26.18 लाख के बीच है। इस मीडियम ड्यूटी ट्रक में 5.5 से 6.5 किलोमीटर का माइलेज है और 168 HP की पावर है। इसका GVW 16020 किलोग्राम और पेलोड 10550 किलोग्राम है। यह टाटा का ट्रक अपने 160 लीटर फ्यूल टैंक और 4200 मिमी व्हीलबेस के साथ यह ट्रक लंबी दूरी की डिलीवरी के लिए परफेक्ट है।
- भारतबेंज 1617आर - ये भारतबेंज ट्रक, ₹20.48 लाख से ₹22.24 लाख की कीमत में आ जाता है। 170 एचपी इंजन के साथ ये ट्रक 5 से 6.5 किलोमीटर माइलेज देता है। इस ट्रक का कुल वजन (GVW) 16200 किलोग्राम और पेलोड 9750 किलोग्राम है। इस भारतबेंज ट्रक के 215 लीटर फ्यूल टैंक और 5100 मिमी व्हीलबेस से लंबी दूरी का ट्रांसपोर्ट आसान हो जाता है।
- अशोक लेलैंड 1920 4x2 - भारत में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत ₹22.05 लाख से ₹22.94 लाख है। मजबूत प्रदर्शन वाला यह ट्रक, 200 एचपी पावर और 5 से 6.5 किलोमीटर माइलेज देता है। 18500 किलोग्राम का कुल वजन (GVW) और 10500 किलोग्राम का पेलोड इसे भारी-भरकम कार्यों के लिए उपयुक्त बनाता है। इस अशोक लेलैंड ट्रक मॉडल में 220 लीटर फ्यूल टैंक और 4750 मिमी व्हीलबेस है।
- आयशर प्रो 2049 - आयशर ट्रक प्रो 2049, ₹11.21 लाख से ₹11.90 लाख की कीमत में 11 किलोमीटर का माइलेज देता है। इसमें 100 एचपी का इंजन लगा है। इसमें 4995 किलोग्राम कुल वजन (GVW) और 3500 किलोग्राम पेलोड है। यह ट्रक छोटे और बड़े शहरों में ट्रांसपोर्ट के लिए सक्षम है। इसके अलावा, इस मॉडल में 60 लीटर का फ्यूल टैंक और 2580 मिमी का व्हीलबेस है।
- टाटा सिग्ना 2823.के ड्रिल रिग - टाटा ट्रक सिग्ना 2823.K ड्रिल रिग ट्रक भारत के सबसे महंगे ट्रकों में से एक है, जिसकी कीमत ₹71.93 लाख से ₹75.62 लाख के बीच है। यह ट्रक 2.75 से 3.75 किलोमीटर का माइलेज देता है जिससे यह हैवी ड्यूटी कार्याें में भारत का बेस्ट माइलेज ट्रक बनता है।
220 एचपी कमिंस 5.6 लीटर इंजन से चलने वाला यह ट्रक भारत के सबसे शक्तिशाली ट्रकों में से एक है। इसमें 28,000 किलोग्राम कुल वजन (GVW), 1,100 किलोग्राम पेलोड और 300 लीटर का फ्यूल टैंक है। यह ट्रक असाधारण प्रदर्शन करता है। यदि आप भारत में एक विश्वसनीय ऑन-रोड कीमत वाला ट्रक ढूंढ रहे है तो सिग्ना 2823.K आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
भारत में ट्रक के प्रकार
जहां बात अलग अलग तरह की ट्रांसपोर्ट आवश्यकताओं को पूरा करने की है तो भारतीय ट्रक बाजार के पास इसके काफी विकल्प है। यहां के ट्रक लोकल डिलीवरी, शहरी ट्रांसपोर्ट और एक शहर से दूसरे शहर में ट्रांसपोर्ट के लिए बने है। ट्रक की अलग अलग कैटेगरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दी गई लिस्ट पढ़े।
- ट्रेलर
ट्रेलर, जिसे लॉरी ट्रक भी कहा जाता है, यह एक ट्रैक्टर यूनिट (कैब) होती है जो एक सेमी-ट्रेलर को खींचती है। यह सेमी-ट्रेलर एक अलग हिस्सा होता है जिसे जरूरत के हिसाब से ट्रैक्टर वाले हिस्से से जोड़ा या अलग किया जा सकता है। ट्रेलर लंबी दूरी तक माल ले जाने के लिए सबसे सही व्हीकल है। ये ट्रक ज्यादातर कंस्ट्रक्शन में, खेतों में और ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस्तेमाल किए जाते है। इस ट्रक को विश्वसनीय ट्रक एक और चीज बनाती है वो है सप्लाई चेन में व्हीकल कनेक्टिविटी। यह ट्रक के निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर को आपस में जोड़ती है।
- पिकअप ट्रक
पिकअप ट्रक में आगे की तरफ एक बंद केबिन और एक खुला हुआ काग्रो एरिया होता है जिसे ट्रक बेड कहते है। अपनी बेहतरीन टोइंग क्षमता की वजह से, पिकअप ट्रक मनोरंजक सफर जैसे ट्रेवलिंग या सामान ढोने वाले बिजनेस के लिए सही होते है। इसके अलावा, इनका ज्यादातर इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन और कम दूरी की डिलीवरी जैसे कमर्शियल कार्याें में हाेता है। खास बात ये है कि पिकअप ट्रक अपने छोटे साइज और बड़े कार्गो बेड की मदद से शहर के अंदर सामान लाने-ले जाने का काम आसानी से करते है। साथ ही, ये ट्रक छोटे से मध्यम लेवल के बिजनेस को टूल्स या सामान ले जाने के लिए मशीनरी ट्रांसपोर्ट सर्विस भी देते है।
- मिनी ट्रक
मिनी ट्रक एक कॉम्पैक्ट LCV (लाइट कमर्शियल वाहन) है जिसमें एक बड़ा कार्गो बेड होता है। यह छोटे व्यापारी, लोकल बिजनेसमैन और शहर के व्यापारों की पहली पसंद है। LCV का उपयोग आमतौर पर लाेकल डिलीवरी, छोटे लेवल की लॉजिस्टिक्स और शहरी माल ट्रांसपोर्ट के लिए किया जाता है। मिनी ट्रक शहर के अंदर लास्ट माइल काग्रो डिलीवरी भी करते है।
- टिपर
टिपर ट्रक एक खास तरह का ट्रक होता है जिसमें हाइड्रोलिक सिस्टम होता है जो आसानी से सामान उतार देता है। ये ज्यादातर कचरा हटाने और भारी सामग्री जैसे मलबा, रेत, बजरी और कचरे को उतारने के लिए उपयोग किया जाता है। मध्यम और बड़े बिजनेस के लिए, इन ट्रकों का इस्तेमाल खुदाई, मिट्टी हटाने और शहर के अंदर सामान लाने-ले जाने के लिए किया जाता है।
- ट्रांजिट मिक्सर
ट्रांजिट मिक्सर, जिसे कंक्रीट मिक्सर भी कहा जाता है, एक अलग तरह का ट्रक है जिसमें घोल बनाने के लिए घूमने वाला ड्रम होता है। कंस्ट्रक्शन फिल्ड में ट्रांजिट मिक्सर बहुत जरुरी हाेता है। ये ट्रक ताजा कंक्रीट को बिल्डिंग साइट, कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट और सड़क-इमारत बनाने के कार्य तक पहुंचाते है। ये मॉडल कंस्ट्रक्शन के लिए कंक्रीट को सबसे अच्छी कंडीशन में रखते है। इसके अलावा, इनका उपयोग ज्यादातर मध्यम से बड़ी कंपनियों द्वारा शहरी ट्रांसपोर्ट के लिए किया जाता है, जिससे ये ट्रक प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करते है।
टायरों की संख्या के अनुसार ट्रक
GVW (कुल वजन) की कैटेगरी के अलावा, ट्रकों को टायरों की संख्या के आधार पर भी बांटा गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से आसानी से मॉडल चुन सकते है। चाहे वह कॉम्पैक्ट 4-व्हीलर हो या पावरफुल 18-व्हीलर, लोडिंग और दूरी की जरूरत के अनुसार हर एक का अपना उद्देश्य होता है। नीचे भारत के अलग अलग तरह के ट्रक को उनके टायरों की संख्या, उपयोग और लोकप्रिय मॉडलों के आधार पर बांटा गया है।
भारत में 4 व्हीलर ट्रक
4 व्हीलर ट्रक कॉम्पैक्ट, लचीले और हल्के काम के लिए सही होते है। ज्यादातर 4W ट्रक शहराें और कस्बों में कम दूरी पर सामान पहुंचाते है। साथ ही ये ट्रक छोटे व्यापार में सामान्य लोड ढोने के लिए इस्तेमाल किए जाते है। 4 व्हीलर में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल है - टाटा ऐस गोल्ड, महिंद्रा सुप्रो और टाटा ऐस ईवी।
भारत में 6 व्हीलर ट्रक
4x2 ट्रक या 6 व्हीलर ट्रक फ्यूल बचत और मजबूती के लिए जाने जाते है। 4 एक्सल वाले 6 पहिया ट्रक सामान्य माल के ट्रांसपोर्ट के लिए बेहतर होते है। वास्तव में, कई कंपनियां जो अपने माल को बार-बार ले जाती है, अक्सर 6W ट्रक का उपयोग करती है। 6 चक्का ट्रक की कीमत भी किफायती होती है। 6 व्हीलर में बेस्ट ट्रक मॉडल है - टाटा 1412 LPT, महिंद्रा फुरियो 11 और आयशर ट्रक प्रो 3014।
भारत में 8 व्हीलर ट्रक
8-व्हीलर ट्रक भारी माल ढाेने के लिए बनाए गए है। 6 व्हीलर की तुलना में 8 व्हीलर ट्रक ज्यादा लोड उठाते है और सामान्य लोड को संतुलित ढंग से ले जाते है। यह उन व्यापारों के लिए एक शानदार विकल्प साबित होते है जो इंडस्ट्रियल सप्लाई और कृषि उत्पाद से जुड़े है। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले 8 व्हीलर ट्रक मॉडल है - अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 और टाटा ट्रक एलपीटी 1613।
भारत में 10 व्हीलर ट्रक
10 व्हीलर में 6x4 कॉन्फिगरेशन होता है। ये खासतौर पर लंबी दूरी में भारी माल ले जाने के लिए डिजाइन किए गए है। इनकी मजबूत बॉडी और 5 एक्सल सिस्टम ज्यादा लोड ले जाने पर भी ट्रक ड्राइवर के आराम की गारंटी देती है। 10 व्हीलर ट्रक में पॉपुलर ट्रक मॉडल है - भारतबेंज 2823R, आयशर प्रो 6028 और महिंद्रा ब्लेजो X28।
भारत में 12 व्हीलर ट्रक
12 व्हीलर ट्रकों में 6x2 कॉन्फिगरेशन लगा होता है। यह ज्यादातर कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में इस्तेमाल किये जाते है, खासतौर पर लंबे रास्तों पर भारी माल ले जाने के लिए। 12 चक्का ट्रक की कीमत उनके प्रदर्शन के हिसाब से होती है। इन ट्रकों में 6 एक्सल लगे होते है जो इनको बहुत मजबूत बनाते है। इससे ये भारी सामान के साथ ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकते है। भारत के पॉपुलर 12 व्हीलर ट्रक मॉडल है - अशोक लेलैंड 3520, टाटा सिग्ना 3518.T और महिंद्रा ब्लेजो X 35।
भारत में 14 व्हीलर ट्रक
14 व्हीलर ट्रक में 8x2 का कॉन्फिगरेशन है। इसका मतलब है कि ये ट्रक बिना किसी परेशानी के भारी सामान ढो सकते है। 8 एक्सल होने के कारण, 14 व्हीलर ट्रक चलते समय बिल्कुल भी हिलते-डुलते नहीं है और एक बार में भारी सामान ढो सकते है। 14 व्हीलर ट्रक में लोकप्रिय मॉडल है - टाटा एलपीटी 4225, भारतबेंज 4228आर और आयशर ट्रक प्रो 6042।
भारत में 16 व्हीलर ट्रक
16 व्हीलर ट्रक में 8x4 कॉन्फिगरेशन है, इनमें लोड उठाने की मजबूत क्षमता होती है। ये ट्रक इतने मजबूत और शक्तिशाली होते कि इनके लिए कठिन रास्ते भी आसान बन जाते है। इसलिए, ये मुश्किल रास्तों पर चलने में माहिर होते है। भारत में 16 चक्का ट्रक की कीमत ब्रांड के अनुसार अलग-अलग होती है। इनके फीचर्स बजट के हिसाब से होते है। भारत में टॉप 16 व्हीलर ट्रक है - टाटा सिग्ना 4825. टीके और भारतबेंज 4928टी।
भारत में 18 व्हीलर ट्रक
ये 18 व्हीलर ट्रक सबसे मजबूत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इनमें 9 एक्सल के साथ भारी लोड क्षमता हाेती है। ये ट्रक भारत के सबसे महंगे ट्रक है। इनका इस्तेमाल ज्यादातर लंबे रास्तों पर बहुत बड़े और भारी सामान ले जाने के लिए किया जाता है। इन ट्रकों को वो बिजनेस इस्तेमाल करते है जिन्हें अधिकतम लोडिंग कैपेसिटी चाहिए होती है। बेस्ट 18 व्हीलर ट्रक मॉडल है - आयशर प्रो 6046, महिंद्रा ब्लेजो X46 और टाटा सिग्ना 4625.S।
भारत में ट्रक कई प्रकार के टायर कॉन्फिगरेशन के साथ आते है। इनमें अलग अलग व्यापारिक जरूरतों के लिए ऑप्शन्स होते है। इतने सारे विकल्प से कंपनियां बेहतर और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट के लिए सही ट्रक चुन सकती है, किसी भी जगह और कितनी भी दूरी के लिए।
भारत के इस बड़े ट्रक बाजार में छोटे ट्रांसपोर्ट से लेकर बड़े कंस्ट्रक्शन कार्यों की हर जरूरत के लिए एक परफेक्ट ट्रक मौजूद है।
भारत में नए ट्रक के फीचर्स
भारत के नए ट्रकों में आमतौर पर वो फीचर्स होते हैं जो प्रदर्शन, आराम और सुरक्षा को बेहतर करते है। कुछ टॉप फीचर्स जो ट्रक को छोटे और लंबे रास्तों के ट्रांसपोर्ट के लिए सही बनाते है।
इंजन पावर और परफॉर्मेंस : ट्रक में कई मॉडल उपलब्ध है, जिनकी क्षमता 80 एचपी से लेकर 300 एचपी तक होती है। इन मॉडल्स को अलग अलग बिजनेस के लिए पावर के हिसाब से बांटा जाता है।
ईंधन किफायती : फ्यूल की बचत से बिजनेस में खर्च कम होता है। नए ट्रक बेहतर माइलेज देते है और कुछ मॉडल में तो 15 किमी/लीटर तक की माइलेज मिलती है। हालांकि, भारी-भरकम ट्रकों में औसत माइलेज 5 से 7 किमी/लीटर के बीच होता है। फ्यूल टैंक की क्षमता 60 लीटर से लेकर 200 लीटर से भी अधिक होती है, जिससे कम फ्यूल भरने पर भी लंबी यात्रा संभव है।
आराम और केबिन डिजाइन : ट्रक ड्राइवर ट्रक में कई घंटे बिताते हैं। इसलिए, ट्रक निर्माता केबिन ऐसे डिजाइन करते है जो न केवल साइज में बड़े होते, बल्कि ट्रक ड्राइवर और यात्रियों के लिए आरामदायक भी होते है। भारत के ज्यादातर ट्रक्स में बड़ा केबिन, एयर कंडीशनर, ऐडजस्टेबल सीट और आरामदायक सफर के लिए आसानी से इस्तेमाल होने वाला डैशबोर्ड मौजूद होता है। यात्रा के दौरान थकान कम करने के लिए कुछ मॉडिफाइड ट्रक्स में, शोर और कंपन कम करने वाले सिस्टम भी होते है।
सुरक्षा सुविधाएं : कई ट्रक में ABS, एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर होते है। ये फीचर्स दुर्घटनाओं को रोकते है और ड्राइवर की सुरक्षा बढ़ाते है जो ट्रक ट्रांसपोर्ट बिजनेस के लिए सबसे जरूरी है।
नई तकनीक : ट्रक में एडवांस तकनीक भी आती है जैसे GPS, टेलीमैटिक्स और व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम, जो फ्लीट बिजनेस को मैनेज करने में मदद करते है। इससे ट्रक की हर समय निगरानी होती है और ट्रक डिलीवरी में देरी नहीं होती। साथ ही डाउनटाइम कम से कम होता है और रूट भी बेहतर होते है।
ट्रक खरीदने के लिए ट्रक जंक्शन क्यों?
ट्रक जंक्शन एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहां भारत के सभी ट्रक बेस्ट प्राइस पर उपलब्ध है। हमारी वेबसाइट पर एकदम सही और अपडेटेड ट्रक प्राइस लिस्ट, ट्रक लोन ऑप्शन्स, ट्रक इमेज और ट्रक के स्पेयर पार्ट्स की जानकारी मिलती है। इससे खरीददारों को सोच समझकर निर्णय लेने में मदद मिलती है। चाहे आपको भारत में नए ट्रक की कीमत जाननी हो या किसी भी ट्रक की ऑन-रोड कीमत या फिर ट्रक से जुड़ी खबरें देखनी हो, ट्रक जंक्शन आपकी हर जरूरत का ध्यान रखता है।